मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी से मिलकर प्रदेश को उदार सहयता का आग्रह किया,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह ने BBMB में हिमाचल के हिस्से की लम्बित एरियर की राशि का भुगतान न करने के विषय पर भी प्रधान मंत्री का ध्यान आकर्षित किया,साथ ही हिमाचल में स्थापित शानन विद्युत परियोजना को भी हिमाचल को न शौंपे जाने पर भी नाराजगी जताई और अनुरोध किया कि शासन परियोजना को हिमाचल को शौंपा जाय,मुख्य मंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात कर हिमाचल के विभिन्न विषयों पर चरचा की और उनका समाधान करने का आग्रह किया,प्रधान मंत्री और ऊर्जा मंत्री ने मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर सद्भाव पूर्व विचार किया जायेगा.
हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर प्रदेश के लंबित मामलों पर विचार विमर्श किया और उन विषयों को शीघ्र हल करने का आग्रह किया.मुख्य मंत्री ने प्रदेश को उदार सहायता देने का भी आग्रह किया.प्रधान मंत्री ने मुख्य मंत्री को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर यथा संभव सहायता दी जायेगी.
मुख्य मंत्री ने प्रधान मंत्री से कहा कि हिमाचल को हरित राज्य बनाया जा रहा है जिससे पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी.
गणेश दत्त.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button