Breaking News—डाक्टर सिकंदर कुमार v.c HPU हिमाचल प्रदेश की राज्य सभा सीट से नामित हुए, पार्टी का दूर की सोच का निर्णय, लम्बी अवधि तक संगठन के सहयोगी बनेंगे,अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा बन सकते हैं,भविष्य में पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है,2017 के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था,हिमाचल विश्व विद्यालय में वी सी के तौर पर 4 माह का समय शेष था,पार्टी नेतृत्व ने फिर सरप्राइज दिया।
हिमाचल विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार हिमाचल की राज्यभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार घोषित हुए, एकाएक घटित घटनाक्रम में पार्टी नेतृत्व ने फिर सभी को चकित कर दिया।पार्टी ने दीर्घकालीन समय तक राजनीति में योगदान देने वाले चेहरे को राज्यभा भेजने का जो निर्णय लिया है यह संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण निर्णय है।डाक्टर सिकंदर कुमार अभी युवा हैं और उनका उपयोग आगामी विधान सभा चुनाव में एक अनुसूचित जाति चेहरे को प्रतिनिधित्व देने का मुद्दा पार्टी के लिए फलदायी साबित हो सकता है।
डाक्टर सिकंदर कुमार 2017 में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं जब उन्होंने पार्टी के निर्देश पर सभी 68 विधान सभा सीटों पर मोर्चा के बड़े बड़े सम्मेलन कर अनुसूचित जाति वर्ग को पार्टी के साथ खड़ा करने में बहुत बड़ा योगदान दिया था।
डाक्टर सिकंदर कुमार राष्ट्र पति सहित केन्द्रीय व प्रदेश संगठन महामंत्री पवनराणा जी के बहुत करीबी माने जाते हैं।डाक्टर सिकंदर कुमार का राज्यसभा के लिए चयन पार्टी के भविष्य की रणनीति व उन्हैं बडी जिम्मेदारी दिये जाने की ओर इशारा करती है।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button