RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष 2025 ऐतिहासिक होगा,किसी भी गैर राजनीतिक संगठन का बिना सरकारी सहायता के चलना विश्व के लिए एक संदेश है,कोई प्राकृतिक आपदा हो,दुर्घटना हो या महामारी हो संघ का स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से मोर्चे पर डट जाता है,अभी हाल ही में संपन्न प्रतिनिधि सभा की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आगामी समय के लिए बहुत से कार्यक्रम हाथ में लिए हैं जिसमें देश के एक लाख गांव में पहुंचने का लक्ष्य है,हिमाचल प्रान्त के प्रान्त संघ चालक श्री वीर सिंह रांगड़ा ने प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी है।
हिमाचल प्रान्त के संघचालक श्री वीर सिंह रांगड़ा ने पैस वार्ता में प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया की संघ शताब्दी वर्ष तक 1 लाख गांवों तक पहूंचेगा।उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में स्वयंसेवकों ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए समाज की सेवा की है और घर द्वार दवाई राशन वितरण कर जनता की सेवा में अपने को समर्पित किया है।
श्री रांगड़ा ने बताया कि संघ ने सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य सिद्ध करने का निर्णय लिया है।उन्होंने बताया कि देश में इस समय 68 हजार से अधिक साखायें हो गयी हैः।इस बार 20 हजार से अधिक नवयुवक व लोग संघ से जुड़ने जा रहे हैंऔर 13 सौ से अधिक शताब्दी विस्तारक देश के कार्य में जुड़ने जा रहे हैं।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button