हिमाचल ने मुझे पिछ्ले 40वर्षों से आकर्षित किया,हिमाचल विकास में देश का सिरमौर बने ऐसी मेरी शुभ कामनायें हैं,अटल जी ने हिमाचल को अपना दूसरा घर सदा ही माना,राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का संवोधन बहुत ही उत्कृष्ट और विधान सभा अध्यक्ष के अनुरूप बहुत ही परिपक्व रहा—राष्ट्र पति राम नाथ कोविंद ।मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की विकास यात्रा पर विस्तृत जानकारी दी,केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्य मंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे,विधान सभा अध्यक्ष श्री विपिन सिंह परमार ने राष्ट्र पति का स्वागत व सम्मान किया।राज्य पाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एक पुस्तक Who is who का विमोचन किया और उसकी प्रति राष्ट्र पति जी को दी।
राष्ट्र पति श्री राम नाथ कोविंद ने आज हिमाचल के पूर्ण राजत्व की स्वर्ण जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेथे हुए प्रदेश में हुए विकास की खुलकर प्रशंशा की और कहा कि हिमाचल में एक जिला सिरमौर है, हम चाहते हैं कि हिमाचल विकास में देश का सिरमौर बने,उन्होंने पूर्व में रहे सभी मुख्य मंत्रियों की मुक्तकंठ से प्रशंशा की।
राष्ट्र पति ने कहा कि जिस प्रकार विधान सभा अध्यक्ष ने हिमाचल विधान सभा की कार्यप्रणाली की चर्चा की है उससे ऐसा लगता है कि हिमाचल का नेतृत्व शुरु से परिपक्व रहा है।
उन्होंने डाक्टर परमार से लेकर ठाकुर रामलाल, शान्ता कुमार जी से लेकर प्रोफेसर प्रेम कुमार जी व वर्त्तमान मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर का जिक्र किया ,उन्होंने पूर्व मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह के असमयिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह में विपक्ष का संवोधन कराना भी परिपक्व नेतृत्व के व्यवहार को दर्शाता है।
आज विधान सभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी का आना सभी को आकर्षित करता रहा ।पूर्व मुख्य मंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी को पॉटोकोल को तोड़कर कर सभी लोगों ने संवोधित किया।
विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्र पति के समक्ष कुछ मांगें भी रखी जिससे थोड़ी देर तो ऐसा लगा कि कहीं यह राजनीतिक रंग तो नहीं लेगी लेकिन राष्ट्र पति ने सभी के सम्मान में शब्दों का चयन कर सदन को खुशनुमा बना दिया।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button