भाजपा अध्यक्ष श्री जे,पी नड्डा के हिमाचल दौरे से कांग्रेस-आप में खलबली,राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से होने का अहसास और चुनौतीपूर्ण समय भी, हिमाचल प्रदेश भाजपा की गतिविधियों का केंद्र बना,राष्ट्रीय संगठन महासचिव संतोष जी ने पूरे संगठन की समीक्षा की,नड्डा जी के शिमला के सफलतम रोडशो के बाद आज कांगड़ा में रैली – रोडशो,कल केजरीवाल का दौरा भी,अभी तक “आप पार्टी” मजबूत चेहरा नहीं ढूंढ पाई है,जयराम ठाकुर की सरकार की योजनायें जनता के दिलों में छा रही हैं,भाजपा नेतृत्व ने भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को सराहा है।
हिमाचल प्रदेश अभी से देश की राजनीति का अखाड़ा बनता जा रहा है,स्वभाविक है इस वर्ष नवम्बर माह में प्रदेश विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं,सत्तारूढ भाजपा को सत्ता बचा कर मिशन रिपीट की चुनौती तो कांग्रेस को अपने को हिमाचल की राजनीति में जिंदा रखने की चुनौती तो “आप ” पार्टी के लिए अपने को विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने की पहाड़ जैसी कठिन परीक्षा देने का समय है।
कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व श्री वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद कांग्रेस नेता इसी पार्टी के रूप में अपने को पा रही है,नेता कौन हो इसकी खोज भी जारी है।
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होना और अपने प्रदेश से विजय दिला कर देश के समक्ष अपनी लोकप्रियता को दिखाना भी एक अहम मुद्दा होगा।श्री नड्डा विद्यार्थी जीवन से ही हिमाचल की राजनीति के साथ जुड़े हुए हैं और एक कुशल रणनीतिकार के रूप में उन्हें जाना जाता है,अपने गृहप्रवेश से सत्ता की वापसी करना भी चुनौती भी है और अवसर भी है इस महिने प्रदेश के दो बार टुअर से विपक्ष की नींद तो हराम हो ही गई है और अपने कार्यकर्ताओं के लिए नवम्बर तक पसीना बहाना भी जरूरी होगा,
पंजाब में अप्रत्याशित सफलता पाने के बाद आप पार्टी हिमाचल में भी अपने पांव पसारने के लिए आतुर है लेकिन अभी तक उनके हाथ कोई ऐसा चेहरा नहीं मिला है जिसके बल पर वह यह दम भर सके कि हम भी आपके हैं।फ्री का लालच हिमाचल में असर नहीं देगा।हिमाचल सरकार ने पहले ही आप के मुद्दों की हवा निकाल दी है।फिर भी विरोधी को कम आंक कर नहीं चलना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन श्री बी एल संतोष के दो दिवसीय राज्य प्रवास के बाद उन्होंने पूरे संगठन का फीडबैक लिया है और जहां जहां सुधार की आवश्यकता महसूस की गई है उसमें तत्काल सुधार के लिए कहा गया है।उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद परदेश के सभी मंत्रियों,जिलाध्यक्षों प्रदेश के मोर्च के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठकों क्रम में सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का आग्रह किया है।
आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश राजनैतिक गतिविधियों का अखाड़ा तो बनेगा ही साथ ही अच्छा मौसम होने के कारण राजनैतिक शैतानियों के लिए भी इन्जॉय करने के लिए उपयुक्त स्थान भी रहेगा।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button