Breaking News—हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के बीच द्विपक्षीय वार्ता में हिमाचल के BBMB में हिमाचल के अधिकार की राशि व शानन विद्युत परियोजना के अगले वर्ष समाप्त हो रही लीज पर चर्चा हुई है, मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान से कहा कि B B M B हिमाचल का 7,19 % हिस्सा अभी तक लम्बित है और जोगेंद्रनगर के शानन परियोजना की लीज 2024 में समाप्त हो रही है ,हिमाचल चाहता है कि शानन विद्युत परियोजना हिमाचल को शौंपी जाय।सुक्खू ने वाटर सैस के मुद्दे पर भी पंजाब के मुख्य मंत्री की आशंकाओं को समाप्त किया और भगवंत मान को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया।
हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान से दोनों प्रदेशों के मुद्दो को शीघ्र हल करने के लिए कहा है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बावजूद B B M B में हिमाचल के 7,19% हिस्से के न मिलने से प्रदेश को 4 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की भूमि में बने शानन विद्युत प्रोजेक्ट की 2024 में लीज समाप्त होने जा रही है ,प्रदेश चाहता है कि शानन परियोजना हिमाचल को शौपी जाय।मुख्य मंत्री ने अन्य द्विपक्षीय संबंधित विषयों पर भी चर्चा की और पंजाब के मुख्य मंत्री को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button