भाजपा का मिशन 2023-24 मोदी जी रोड़ शो से आरम्भ, रोडशो मिले भारी जनसमर्थन से पार्टी उत्साहित,सभी प्रदेश जीतेंगे,2024 में 350 सीटें जीतने का लक्ष्य–जगत प्रकाश नड्डा ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आज दूसरा दिन प्रधान मंत्री आदरणीय मोदी के भाषण के साथ समाप्त होगा,पार्टी को और गतिशील बनाने की आवश्यकता पर जोर ,कमज़ोर बूथों को सशक्त बनाया जायेगा,केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट,कुछ मंत्री सरकार से संगठन में आयेंगे ऐसी संभावना,राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का भी गुणाभाग लगाया जा रहा है ,पार्टी चाहती है कि राष्ट्रीय दल मजबूत हों,क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में देश के लिए हितकर नहीं।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज समाप्त हो जायेगी।पार्टी ने 2023-24के विधान सभा व लोक सभा चुनाव की तैयारी के द्रटिगत योजना को अंतिम रूप दिया है।
आगामी चुनाव की द्रटिगत पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में विस्तार दिये जाने प्रस्ताव भी पास होने के साथ ही वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय दलों के कमजोर पड़ने पर विचार विमर्श हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव पर भी विचार हुआ।
पार्टी ने लोकसभा की 350 सीटें जीतने के लिए रोडमैप तैयार किया है सभी कमजोर बूथों पर तेज गति से काम शुरू करने के लिए कहा गया है।इस वर्ष 9 राज्यों मेः होने वाले चुनावों पर पार्टी ने सभी राज्यों में सभी चुनाव जीतने का भी लक्ष रखा है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व प्रधान मंत्री मोदी के रोडशो को अत्यधिक जोश मिलने से पार्टी उत्साहित है कि प्रधान मंत्री मोदी की लोकप्रियता का जलवा पार्टी के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा।
गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button