हिमाचल की जनता के मन में भय का माहौल बना हुआ है।हिमाचल में भारी वर्षात व बाढ़ का ट्रेलर समाप्त लेकिन वर्षात का दूसरा दौर फिर शुरू होने वाला है,प्रशासन सामान्य स्थिति को बहाल करने में जुटा लेकिन ट्राइबल एरिया में रेसक्यू औपरेशन आसान नहीं, कसोल कुल्लू से काफी पर्यटक व अन्य फंसे हुये लोग निकाले गये,चन्द्रताल में अभी तक बहुत पर्यटक बाहर निकालने बाकी,पुलिस महानिरीक्षक सतवन्त अटवाल का कार्य सराहनीय पूरा अपडेट जनता के सामने आ रहा है,कन्ट्रोल रूम में अधिक भीड़ की आवश्यकता नहीं है।
भयानक बाढ़ व भारी वर्षात से त्रस्त जनता अब धीरे धीरे सामान्य स्थिति होने की ओर आगे बढ़ रही है।
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हवाई मार्ग से नुकसान का जायजा लिया है और प्रशासन को सामान्य हालात बहाल करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कई जिलों में जाकर भी प्रभावित परिवारों से मिलकर उनके दुख बांटे हैं।
पूर्व मुख्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाक्टर राजीव बिंदल ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनके दुख में अपने को शामिल किया है।सबसे पहले परवाणू सैक्टर 5 में पूर्व मंत्री डाक्टर राजीव सहजल व भाजपा संगठन महासचिव सिद्धार्थन ने प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरित की और विस्थापित परिवारों के लिए रहने खाने की व्यवस्था की।
वर्षात के पहले दौर से हुए नुकसान व बाढ़ की स्थिति से जनता में भय का वातावरण व्याप्त है।जैसा कि मौसम विभाग ने आगामी समय में भारी वर्षात की भविष्यवाणी की है उससे सभी के मनों में भय का वातावरण व्याप्त है।सरकार व प्रशासन भी प्रकृतिक इस रूप से जागरूक होनी चाहिए और हर समस्या से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
हिमाचल की पुलिस महानिरीक्षक सतवन्त अटवाल के पद ग्रहण करने के बाद त्रासदी से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त हो रहे हैं और नुकसान की जानकारी सभी को प्राप्त हो रही है।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button