भारतीय जनता पार्टी के त्रिदेव बनेंगे पार्टी के विजय देव,पार्टी के संगठन महामंत्री श्री पवन राणा की त्रिदेव की योजना देश का माडल योजना बनी है,बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बी एल ए ये तीन हैं त्रिदेव, कांगड़ा के बाद हमीरपुर मण्डी और शिमला संसदीय क्षेत्रों के त्रिदेव सम्मेलनों में राष्ट्रीय नेता रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था में त्रिदेव बूथ पालक बूथ अध्यक्ष व बी एल ए का महत्व पार्टी में बढ़ता जा रहा है,त्रिदेव की भूमिका तीन देवों के रूप में देखी जा रही है जिसे पार्टी के विशेष दर्जे में रखा गया है।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री पवन राणा के विचारों से उपजी यह योजना पार्टी के पूरे देश में एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना के रूप में देखा जा रहा है,सभी लोक सभा क्षेत्रों के में लगभग 8 हजार कार्यकर्ताओं की संख्या के साथ बड़े सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं जिसमें बूथ पालक बूथ अध्यक्ष व बी एल ए की हर सीट पर उसके नाम की पर्ची लगी होगी उसमें शामिल न होने वाले की सीट खाली रहेगी कि कौन व्यक्ति अनुपस्थित है।यह अपने प्रकार की एक प्रमाणिक योजना है जिसके बल पर आगामी चुनाव में विजय की आधारशिला रखी जायेगी भविष्य में पार्टी नेतृत्व त्रिदेव को पार्टी का वैधानिक दर्जा दे सकती है जिससे त्रिदेव को हर स्तर पर मान्य मिलेगी
कुल मिलाकर अब पार्टी चुनावी मोड पर आ गई है भविष्य में कुछ अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी उदास निराश नाराज कार्यकर्ताओं की चिन्ता करेगी और सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button