♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव निर्विवाद संपन्न हो गया इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी सभी क्षेत्र समुदाय जाति विशेष को ध्यान में रखकर उनका चयन किया गया है,पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष के बारे में कई अटकलें लगाई गई थी लेकिन वर्तमान अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल सभी अटकलों को पार कर तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये हैं,राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिये वोटर होते हैं वे सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के दिन मौजूद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निर्विवाद संपन्न हो गया।अध्यक्ष के नाम का केवल एक प्रस्ताव आया वह वर्तमान अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल के नाम का था,राष्ट्रीय परिषद के लिए अन्य पार्टी नेताओ का नाम सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया,जिसमें जाति क्षेत्र विशेष का ध्यान रखा गया है,इसमें ब्रह्मामण, क्षत्रिय वैश्य अनुसूचित ओ बी सी सभी को प्रतिनिधित्व दिया गया है।राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिये मतदाता होंगे।

जिस प्रकार से पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव कराए जा रहे हैं उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि शीघ्र ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा,संभवतया लोकसभा के वर्षाकालीन सत्र से पहले  राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो जायेगा।

गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129