भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की खास बात क्या रही? राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का स्पष्ट संदेश सोसल मीडिया की अफवाओं में न आएं कार्यकर्ता, मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लड़ा जायेगा 2022 का चुनाव,हिमाचल सरकार बेहतरीन काम कर रही है, कोई बदलाव नहीं होगा,पार्टी के उपाध्यक्ष व उत्तर क्षेत्र के प्रभारी श्री सौदान सिंह ने सभी नेताओं,व सरकार में बैठे सभी दर्जा धारकों को जमीन में रह कर कार्य करने व कार्यकर्ता की बात सुनने व उसके साथ निरंतर संवाद व सम्पर्क साधने के लिए कहा,लेकिन अभी कुछ लोग सोसल मीडिया में अनाप सनाप पोस्ट डाल रहे हैं,हाईकमान का संदेश नहीं समझ रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में कुछ बातें गांठ बांधने वाली हैं।एक तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का सीधा सन्देश कि प्रदेश में कोई बदलाव नहीं होगा,मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ा जायेगा,जयराम ठाकुर की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है सोसल मीडिया की खबरों में न जांय।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर क्षेत्र के प्रभारी श्री सौदान सिंह का स्पष्ट संदेश मुख्य मंत्री ,मंत्रिमंडल के सदस्य पार्टी के प्रमुख लोग हवा में न रहें ,जमीन में उतर कर कार्य करें।कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और संपर्क स्थापित करें।जनता के सुख दुख में शामिल हों ,हिमाचल की जम्बो कार्यकारिणी के एक सदस्य के हिस्से 8 वोट आयेंगे तो चुनाव जीतना कोई कठिन कार्य नहीं है बशर्त है कि हर कार्यकर्ता अपने मोर्चे पर खड़ा रहे।जिस प्रकार से सौदान सिंह जी ने संगठन का बृत समझाया वास्तव में वह काबिले तारीफ था।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button