मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होकर एक अच्छा संदेश दिया है हालांकि कांग्रेस शासित कई प्रदेशों के मुख्य मंत्री जी 20 शिखर-सम्मेलन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा आयाजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए लेकिन सुक्खू की उपस्थिति ने कांग्रेसियों को सकते में तो डाल ही दिया ;सुक्खू ने अपनी हाईकमान को भी एक संदेश दिया है कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और उनके लिए प्रधानमंत्री का सम्मान सबसे ऊपर है,इसके साथ ही बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार जिसके संबंध प्रधान मंत्री और भाजपा से तल्ख चल रहे हैं उन्होंने भी रात्रिभोज में शामिल होकर अपने सहयोगी आर जे डी को संदेश दिया है कि मेरे लिए मोदी अछूत नहीं हैं और राष्ट्र पति के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।
हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने शिखर सम्मेलन में रात्रिभोज पर शामिल होकर एक अच्छा संदेश दिया है।सुक्खू का यह कथन कि में रोटी खाने नहीं हिमाचल को सहायता देने के लिए प्रधान मंत्री से मिला था बहुत ही डिप्लोमेटिक बयान है।
नितीश कुमार व सुक्खू को प्रधान मंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति से भी मिलाया और प्रधान मंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ एक आत्मीय मिलन के साथ फोटो भी खिचवाई जिससे विरोधियों के होश उड़ कये।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button