राजनीति
-
हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नियुक्त प्रवेक्षक केंद्रीय मत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि विकसित भारत की परिकल्पना में पहाड़ी राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी,अपने संबोधन में डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-काश्मीर और अरुणाचल प्रदेश विकसित भारत के सूत्रधार बनेंगे और इनराज्यों को सबसे ज्यादा अधिमान मिलेगा,जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इन राज्यों में बागवानी,कृषि और फ्लोरीकल्चर में आय के साधन बढ़ाने की अत्यधिक क्षमता है और इनका पूर्ण रूप से दोहन करना चाहिए।
हिमाचल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रवेक्षक प्रधान म॔त्री कार्यालय में मत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने…
Read More » -
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव निर्विवाद संपन्न हो गया इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी सभी क्षेत्र समुदाय जाति विशेष को ध्यान में रखकर उनका चयन किया गया है,पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष के बारे में कई अटकलें लगाई गई थी लेकिन वर्तमान अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल सभी अटकलों को पार कर तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये हैं,राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिये वोटर होते हैं वे सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के दिन मौजूद रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निर्विवाद संपन्न हो गया।अध्यक्ष के नाम का केवल एक प्रस्ताव आया वह वर्तमान…
Read More » -
व्यवस्था परिवर्तन वास्तव में हुआ है , या व्यवस्था का कांग्रेसी अधिग्रहण?हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन एक नारा था जो साकार हो गया,सभी राष्ट्रीय पर्व मेले ,फेस्टिवल अब सरकारी न होकर पार्टी के प्रोग्राम बनकर रह गये हैं,व्यवस्था यह थी कि किसी राष्ट्रीय पर्व पर ,हिमाचल दिवस पर, अंतर्राष्ट्रीय मेले उत्सवों पर सरकार विपक्ष को ,मान्यताप्राप्त प्रैस को कार्ड्स निमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रित करती थी लेकिन अब सब कुछ ब॔द है,अब तो हमारी सरकार की जगह कांग्रेस सरकार कहना ही उचित होगा कयोंकि किसी भी आयोजन में विपक्ष का नाम ही गायब हो गया है इसलिए व्यवस्धा परिवर्तन निश्चय ही हुआ है।
हिमाचल में सुक्खू सरकार के सत्ता में आते ही व्यवस्था परिवर्तन का स्लोगन प्रचारित किया था,हमें भी खुसी हुई थी…
Read More » -
हिमाचल प्रदेश में अराजक और अस्थिरता का माहौल है,प्रदेश की विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी भी चाहती है कि यह सरकार अपने मिसडीड और अंतर्कलह और अराजक व्ययवस्था के कारण अपने भार से खुद गिरे,और भारतीय जनता पार्टी पर सरकार गिराने का दोष न लगे इसलिए प्रदेश की भाजपा भी राज्य पाल महोदय को ज्ञापन शौपने तक ही अपने को सीमित रख रही है,जिस प्रकार से पुलिस महकमे में तू तू मैं में,विमल नेगी की रहस्यमय मौत ,सरकार द्वारा नियुक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा जांच अधिकारी की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद उसे छुट्टी पर भेज दिया गया है,डी जी पी,पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है,लाहौल स्पिति की विधायक का सरकार के खिलाफ गुस्सा और कई अन्य का सरकार के अंदर दम घुटना इस बात का प्रमाण है कि सुक्खू सरकार कठिन दौर से गुज़र रही है।
हिमाचल सरकार के अंदर उबाल का माहौल है,विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी सरकार गिराने का कलंक अपने ऊपर नहीं लेना…
Read More » -
सोच में कितना फर्क है ,शशि थरूर को विदेश भेजे जाने डेलिगेशन का प्रमुख बनाने जाने पर कांग्रेस का विरोध, नरसिंह्हमा राव ने जब विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेई जी को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश भेजा गया था तो भारतीय जनता पार्टी ने तत्कालीन सरकार का धन्यवाद किया था ,कांग्रेस की सोच को क्या हो गया है कांग्रेस को लगता है कि शशि थरूर अब शायद उनके हाथ से निकल गए।शशि थरूर ने कहा है कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है।
भारत सरकार ने पाकिस्तान के आतंकवाद पोषक होने व उसके द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादियों के संरक्षण को लेकर सारे…
Read More » -
हिमाचल सरकार में क्या पक रहा है ,सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ,आये दिन कुछ न कुछ नया देखने सुनने को मिल रहा है,कभी एक मत्री प्राइवेट हेलिकॉप्टर से जाकर उप मुख्य मत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिलकर आ रहा है,कभी कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह के खिलाफ नारे लग रहे हैं कभी कुछ मंत्रिमंडल विस्तार फेरबदल की खबरें आ रही हैं,ताजातरीन खबर उप मुख्य मत्री के फेसबुक से आ रही है,उनके खिलाफ षडयंत्र हो रहा है झूठ के पांव नहीं होगे।इन खबर को लेकर उप मुख्य मत्री खासे परेशान हैं,सूत्रों की खबर के अनुसार अभी हाल ही में मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उत्सव मनाया बहुत सख्या जुटी और करोड़ों की धनराशि इकट्ठा की गई, यह सरकार में प्रभावशाली लोगों को राश नहीं आई और उन्होंने हाईकमान से अग्निहोत्री की शिकायत कर दी ,उससे मुकेश अग्निहोत्री खासे आहत हैं और उन्होंने फेसबुक पर अपना गुस्सा साफ जाहिर कर दिया है अब गुस्से की परणीति क्या होगी यह समय बतायेगा।
मुकेश अग्निहोत्री का दर्द क्या है,कभी निजी हेलीकॉप्टर से जाकर मनाने की कोशिश, कभी मुख्य मंत्री की कार्यप्रणाली से नाखुश,…
Read More » -
जाति-धर्म गणना क्या-कुछ लायेगी सब लोग अच्म्भित होंगे?समय परिवर्तन शील है,जाति गणना की घोषणा के बाद आम जनता मोदी सरकार पर त॔ज कस रही है और सरकार के यू-टर्न पर तरह-तरह के कमेंट पास कर रही है ,यह स्वाभाविक भी है और आज की जरूरत भी है,भाजपा ने शुरू से जातिगत आधार पर गणना कराने का विरोध किया था,समय परिवर्तन शील है एक समय सारा देश कम्प्यूटर का विरोध करता था,तर्क यह था कि कम्प्यूटर के आने से बेरोजगारी बहुत बढ़ जायेगी लेकिन आज सारा देश कम्प्यूटर युक्त हो गया है,कम्प्यूटर से रोजगार के अवसर भी बढें हैं ,जातिगत आधार पर गणना अब देश के लिए अब नया कुछ लेकर आयेगी,जाति गणना केवल हिन्दू समाज की ही नहीं मुश्लिमों की जाति की भी गणना होगी।
भारत सरकार ने अभी हाल में देश में जातिगत आधार पर जन गणना कराने के लिए कैबिनेट से एक प्रस्ताव…
Read More » -
Breaking News– केन्द्र सरकार ने जातिगत गणना कराने का निर्णय लिया है आज केन्द्रीय कैबिनेट ने जातिगत गणना कराने की स्वीकृति दी है,जातीय गणना कराने के मोदी सरकार के निर्णय से विपक्ष का जातिगणना का मुद्दा अब भाजपा के हाथ में आ गया है निश्चित है कि आगामी विधान सभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टा का बड़ा लाभ होगा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी जातीय गणना का सुझाव दिया था,सघ का कहना था कि जाति गणना से समाज के पिछड़ेपन को दूर करने मे मदद मिलेगी,यद्यपि जातिगत गणना का श्रेय लेने की होड़ अवश्य लगेगी लेकिन इसका श्रेय मोदी सरकार को ही मिलेगा।
मोदी सरकार जातिगत गणना कराना एक ऐतिहासिक निर्णय होगा साथ ही विपक्ष को चित करने का यह मास्टर स्टोक्स भी…
Read More » -
मोदी ऐक्शन से पाकिस्तान में भय का माहौल, CCS बैठक में बहुत कठोर निर्णय जिस में सिंधु नल समझौता स्थगित कर दिया गया है,पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घ॔टे के अंदर भारत छोड़कर जाने का निर्णय लिया गया है,बैठक मे मोदी जी का गुस्सा साफ झलक रहा था,मोदी सरकार ने स्पष्ट कह दिया है कि आतंकवाद पर किसी से कोई समझौता नही होगा,आज सर्वदलीय बैठक आहूत की जा रही है संभव है पहलगांव आतंकवादी घटना का उत्तर ऐसा होगा जिसकी कल्पना पाकिस्तान ने कभी नहीं की होगी,सरकार ने पिछली रात पांच बडें और कडें निर्णय लिए हैं।
गणेश दत्त।
Read More » -
न्याय पालिका और विधाई के बीच चल रहा विवाद समाप्त होना चाहिए, दोनों पक्षों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए तभी स्वस्थ्य लोकतंत्र की कल्पना की जा सकती है,एक बात तो निश्चित है कि कोलिजिम सिस्टम से देश मे जजों के व्यवहार में बहुत बदलाव आया है और विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत तू बड़ा नहीं मैं बड़ा तक पहुंच गई है,किसी समय जजों को भगवान का रूप माना जाता है लेकिन अब जब जजों के घरों में नोटों की बोरियां देखी जा रही हैं कुछ अधजले नोट भी देखे जा रहे हैं और उस पर कोई FIR तक नहीं होती तो जनता का विश्वास टूटना लाजमी है,अब मांग उठ रही है कि कौलिजियम सिस्टम से नायाधीशों नियुक्ति नहीं होनी चाहिए इससे विधाई और न्यायपालिका में विवाद खड़े हो रहे हैं कौलिजियम के माध्यम से जो जज आ रहे हैं उन में से बहुत सारे पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं इसलिए जजों की नियुक्ति के लिए एक आयोग का गठन होना चाहिए जिससे जनता का विश्वास दुबारा न्यायालयों पर बन सके.
देश चल रहे विधाई और न्यायपालिका के बीच चल रहा विवाद समाप्त होना चाहिए, न्यायपालिका को राष्ट्रपति के पद की…
Read More »