मुख्य म॔त्री श्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में कोविड 19 मरीजों के लियेHome isolation kit जारी की।
हिमाचल के मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन किट जारी करते हुए वर्तमान में प्रदेश की कोविड 19 से हुई क्षति व प्रदेश सरकार द्वारा किए गये प्रयासों के बारे में बताया।मुख्य मंत्री ने कहा कि कोरेना वाइरस की दूसरी लहर प्रदेश के लिए बड़े चिन्ता का सबब् बन कर आयी है जिसने अभी तक 2638 जानें ले ली हैं।उन्होने कहा कि पिछले साल पहली लहर में संक्रमण का प्रतिशत 5,53 था जो दूसरी लहर में बढ़कर 15,67 हो गया है।
मुख्य मंत्री ने सरकार द्वारा किए गए प्रयासों तथा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां प्रदेश के पास मात्र 1200विस्तरों की व्यवस्था थी उसे बढ़ाकर 5000 तक किया गया है।
उन्होंने सभी विधायकों पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा है कि वे सभी इस महामारी में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें।
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट काल को देश के लिए एक कठिन दौर बताया और कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी प्रदेशों की समान रूप से मदद की है।उन्होंने कहा हिमाचल के लिए 17 मोबाइल बैन भेजी गयी हैं जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।
शहरी विकास मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर द्वार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण म॔त्री डाक्टर राजीव सहजल ने कार्यक्रम की भूमिका को प्रस्तुत किया।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
