भारतीय जनता पार्टी की नई टीम में नारी शक्ति का जागरण, नितिन नबीन की टीम में महिला सशक्तिकरण अभियान, सभी प्रदेश प्रभारी या सह-प्रभारियों में महिलाओं को अत्यधिक स्थान दिया गया है,भारतीय जनता पार्टी लोक सभा विधान सभाओं में 33% आरक्षण देकर महिलाओं को उचित स्थान देना चाहती है,अभी हुई नियुक्तियों में स्पष्ट संदेश है कि भारतीय जनता पार्टी केवल घोषणा नहीं उसे पूरा करने में विश्वास रखती है,नये प्रदेश प्रदेश प्रभारी बनाये जाने से दो पाण्डेय, महेंद्र पाण्डे और मंगल पाण्डेय का वनवास समाप्त हुआ, महेंद्र पाण्डे चन्डीगढ प्रदेश और मंगल पाण्डेय असम के प्रभारी बनाये गये हैं,महिलाओं में स्मृति ईरानी का कद काफी ऊंचा हो गया है वे दो प्रदेशों की प्रभारी बनाई गई हैं।अब पार्टी की चुनाव समिति और पार्लियामेंट्री बोर्ड में महिलाओं की उपस्थिति देखी जायेगी,अभी राष्ट्रीय कार्कारिणी का भी गठन होना शेष है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की प्रदेश प्रभारियों की टीम में महिलाओं को उचित स्थान मिलने से महिलायें काफी उत्साहित हैं,भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओ को 33%आरक्षण देने के लिए सं संसद में बिल लाया था लेकिन विपक्ष ने उसका विरोध कर बिल को पास नहीं होने दिया था,अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में महिलाओं को उचित स्थान देकर अपनी मनसा को स्पष्ट कर दिया है और कांग्रेस सहित विपक्ष को कटघरे में खड़ा कर दिया है।निश्चित ही महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें राजनीति में समुचित स्थान देकर भाजपा अब फ्रंट फुट पर खेलेगी और विपक्ष को कटघरे में खड़ा करेगी।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
