स्वास्थ्य
-
हिमाचल विधान सभा का बजट सत्र आज से शुरू,सत्र में RDG रेवन्यू डेफिसिट ग्रान्ट का मुद्दा दोनों पक्षों के लिए गले की हड्डी साबित होने जा रहा है,सत्तापक्ष रेवन्यू डेफिसिट ग्रान्ट बंद करने को लेकर खूब हल्ला मचाने की फिराक में है तो पिपक्षी भाजपा हिमाचल सरकार की फिजूल खर्ची और नियुक्तियां और बेदर्दी से किये जा रहे खर्चों पर सरकार को घेरेगी और सत्तापक्ष की फिजूल खर्ची के कारण रेवेन्यू फैफिसिट ग्रान्ट बंद होने के लिए सत्तापक्ष को दोषी ठहरायेगी,यद्यपि RDG का मुद्दा काफी संवेदनशील मुद्दा है,RDG बंद होने को डिफैन्ड करना कठिन होगा कयोंकि सत्तापक्ष रेवन्यू डेफिसिट ग्रान्ट बंद करने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहरायेगा।स्मरण रहे कि केंद्र सरकार गत 15_20 वर्षों से लगातार प्रदेश को अपने खर्चे कम करने और फिजूल खर्जी रोकने का आग्रह करती रही है लेकिन प्रदेश की सरकार केंद्र के सुझाव को मानने की जगह फजूल खर्ची का रिकॉर्ड बनाती चली गई और हालात काबू से बाहर हो गए।
हिमाचल विधान सभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है,बजट सत्र सत्तारूढ दल और विपक्ष के लिए कठिन…
Read More » -
हिमाचल में चिट्टा “राक्षस रक्तबीज” बन गया है,जितना पकड़ो उतना ही पैदा हो रहा है,आये दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं,कई लोगों ने इसे अपना रोज़गार बना दिया है और कई लोगों ने इसे नेटवर्किंग के जरिये अपना व्यापार बना डाला है,सरकार का अमला चिट्टा उन्मूलन में लगा तो हुआ है लेकिन इसे समाप्त करना अब मुश्किल सा लगता है,एक जानकारी के अनुसार सरकार के 65 अधिकारी और 20 से अधिक पुलिस वाले अभी तक पकड़े जा चुके हैं ,बाढ़ ही खेत को खाये तो उसे कौन बचाये।
हिमाचल में चिट्टे का सामराज्य रक्तबीज राक्षस की तरह रोज पैदा हो रहा है,सरकार का अमला प्रयत्नशील तो है लेकिन…
Read More » -
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदेश की ट्रेजरी बंद क्यों है? एक सूचना के अनुसार ट्रेजरी मे 600 करोड़ के बिल पैंन्डिंग हैं,10 हजार से अधिक के बिल पास करने में रोक लगी हुई है,मेडिकल बिल पास नहीं हो रहे हैं,अस्पतालों में गरीबों को मिलने वाली दवाईयां भी नहीं मिल रही हैं,दवा सप्लायर कंपनियों ने दवाईयां देने से मना कर दिया है,ट्रेजरी 3 महिने के लिए बंद करने का मतलब यह है कि पैन्डिंग सभी देनदारियों का भुगतान अगले साल के बजट से होगा,क्या कर्ज लेने की सीमा समाप्त हो चुकी है,यदि ये सभी बातें सच हैं तो वित्तीय इमरजैन्सी क्यों नहीं लगाई जा रही है.
हिमाचल में हालात वित्तीय आपातकाल जैसे हैं लेकिन घोषणा होना बाकी है.प्रदेश की ट्रेजरी 3 माह तक बंद रहेगी,केवल 10…
Read More » -
नकली दवाईयां बनाने वाले सावधान, मानवजीवन के साथ खेलने वाले सलाखों के पीछे जाने चाहिए, काफी समय से कुछ रिपोर्टस आ रही हैं कि कई जीवन रक्षक दवाईयों के सैंपल फेल हो गये हैं,हिमाचल के बद्दी स्थित 70 से अधिक दवाओं के सैंपल फेल होने के समाचार आ रहे हैं,एक ओर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हर नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं लेकिन दूसरी ओर दवा कंपनियां अधिक कमाई के लालच में मानव-जीवन के साथ खेल रहीं हैं,जो दवा कंपनियां अपने स्टैन्डर्ड से समझौता कर रही हैं उके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनके लाइसेंस रद्द किये जाने चाहिए.
पिछले काफी समय से हिमाचल के बद्दी में बनाई जा रही दवाओं के सैंपल फेल होने और नकली दवाई बनाने…
Read More » -
सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी शक्ति सकारात्मक कार्यों में लगायें तो पार्टियों को भी और समाज को भी इसका लाभ हो सकता है,प्रदेश में चिट्टा,ड्रग्स नशे का सामान प्रदेश के हर घर में पहुंच गया है भविष्य के लिए खतरनाक साबित होता जा रहा है लेकिन राजनीतिक पार्टियों के लिए यह मात्र विरोध का सामान बनकर रह गया है,हिमाचल में पुलिस विभाग का समौसा कांड एक राष्ट्रीय मुद्दा बनकर सामने आया है और मीडिया की सुर्खियों का समाचार समौसे ने बना दिया है लेकिन इस अनावश्यक मुद्दे से प्रदेश व समाज को क्या लाभ हुआ मात्र जगहंसाई, यदि इस स्तर पर नशा व चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के प्रचलन के खिलाफ्द आन्दोलन होते तो समाज और नयी पीढ़ी बर्बादी के कगार पर पपहुंने से बच जाती. लेकिन प्रदेश सरकार व विपक्षी पार्टियों के लिए यह केवल चर्चा करने के लिए काफी हो गया है. और जनता के लिए चटकारे मारने के लिए काफी हो गया है.
हिमाचल प्रदेश के पुलिस विभाग में मुख्य मंत्री की बैठक के लिए लाये गये समौसे ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी…
Read More » -
आयुष्मान योजना में अब 70 साल से ऊपर के लोग भी शामिल, बरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी,इलाज मुफ्त होगा,प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने योजना की शुरुआत कर बुजुर्गों की उम्मीदों में पंख लगा दिये हैं.सभी प्रदेश सरकारें इस योजना को लागू करेंगी,बंगाल और दिल्ली सरकारों ने यौजना से आँख बंद की है.
भारत सरकार बरिष्ठ नागरिकों के लिए जो 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं उनके लिए आयुष्मान योजना लाई है…
Read More » -
चिट्टा समाज के लिए यमराज साबित हो रहा है,घर-घर में प्रवेश कर गया यह चिट्टा पूरे समाज को लील जायेगा,अकेले शिमला जिला में पिछले एक साल में 1100 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और 700 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं,इसके कारोबार में पुरुष तो लगे ही हुए हैं लेकिन अब महिलायें ,कालेज की लड़कियाँ भी संलिप्त पाई जा रही हैं जो “अलार्मिग सिचिवेश”नन
मादक पदार्थों में अब चिट्टा समाज को लीलने की ओर चल पड़ा है,यह पदार्थे इतने भयंकर तरीके से लोगों के…
Read More » -
हिमाचल में नशे का विनाशकारी रौद्र रूप कहां ले जायेगा? राज्यपाल चिंतित, मुख्य मंत्री चिंतित पूरा समाज चिंतित लेकर कोई हल नहीं निकल रहा है,एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश नशे के मामलों में देश का नंबर वन राज्य बन गया है,इसको जड़ से समाप्त करने के लिए जनान्दोलन खड़ा करने की जरूरत है,केवल सरकारी विभाग नशे के कारोबार पर काबू नहीं पा सकते हैं इसके उन्मूलनके लिएपरे समाजको खड़ा होने की आवश्यता है..
हिमाचल प्रदेश में नशे के प्रचलन ने सरकार और समाज की नींव हराम कर दी है,एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल…
Read More » -
कांग्रेस अपनी सरकार के बनाये गए कानून से कयों मुंह मोड़ रही है,नेमप्लेट लगाने की व्यवस्था खाद्य सुरक्षा विधेयक 2006 में स्पष्ठ है,फिर उसे लागू करने में आपत्ति क्यों है,हिमाचल के स्थानीय निकाय और लोकनिर्माण मंत्री बिक्रमादित्य सिंह ने स्ट्रीट बेन्डरों के लिए खुले स्थानों में बिक रहे खाद्य पदार्थों के स्टालों थड़ियों फडियों के लिए निर्देश दिये तो उनकी सरकार ने ही उनके आदेश को मानने से मना कर दिया,संदेश स्पष्ठ है कि बिक्रमादित्य सिंह नीतिगत निर्णय अपनी मर्जी से न लागू करें यह उनके हाईकमान ने उन्हें निर्देश दिए हैं..
देश के भीतर खाद्य सुरक्षा विधेयक के अनुसार स्ट्रीट वैन्डर्ज के लिए नेमप्लेट लगाने का प्रावधान पहले से ही अस्तित्व…
Read More » -
तिरुपति बाला जी के प्रशादम में मिलावट की खबर से चारों ओर हड़कंप मच गया है,कुछ लोग इसे हिन्दुत्व की आस्था और विश्वास को डिगाने का षडयंत्र मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे मंदिर के कारिन्दों की पैसे की भूख बता रहे हैं ,निश्चित ही आन्ध्रप्रदेश की सरकार इस सारे प्रकरण की जांच करायेगी और सच्चाई सामने आयेगी,हांलांकि प्रशादम की जांच लैम में की गई है,इसके एक पक्ष पर भी जांच होनी चाहिए कि जो घी प्रयोग किया जा रहा है वह निश्चित ही जर्सी गाय और भैंस के दूध से निकले वाले घी के प्रयोग से भी चर्बी की मात्रा आ सकती है,साइंस के विद्वानों का कहना है कि विदेशी जर्सी नश्ल के दूध में चर्बी की मात्रा पाई जाती है तो इस पक्ष की भी जांच होनी चाहिए.
इन दिनों तिरुपति बाला जी के मंदिर में प्रशादम पर मिलावट होने का मुद्दा राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन…
Read More »