हिमाचल में पूर्व सरकार के निर्णय रद्द करना, विकास को पीछे धकेलने जैसा,आउटगोयिंग मुख्य मंत्री को नव मुख्य मंत्री द्वारा सम्मान व स्वागत करना अच्छी पहल है,आपसी संबंधों में कड़वाहट लाना अच्छा नहीं, विरोध व स्वागत नीतियों का हो पार्टी विचारधारा पर नहीं हो।
हिमाचल में सुखविंदर सिंह सरकार ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया है।सबसे पहले मुख्य मंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर के घर जाकर उन्हें सम्मान दिया यह एक अच्छी परम्परा है।
दूसरा निर्णय पूर्व सरकार के निर्णयों को रोकना यह एक नयी शुरुवात है।यदि कोई भी विकास कार्य नियम व बजट स्वीकृत होने बाद हो रहा है तो उसे रोकना लटकाना अच्छी परम्परा नहीं हे,ऐसा करने से विकास काफी पिछड़ जायेगा और लोगों का नयी सरकार से विश्वास समाप्त हो जायेगा।सुक्खू सरकार ने अधिकतर निर्णय लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग में पुराने निर्णय पलटने का किया है जिसमें ठेके टैंडर आदि का कार्य सबसे अधिक होता है।
नयी सरकार को फूंक फूंक कर कदम उठाना चाहिए अन्यथा जनता हिसाब चुकता करने में देर नहीं लगाती।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
