“दलबदल” करने को प्रेरित करने से परहेज करें राजनैतिक दल,सरकार बदलने के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाकर जिलापरिषद ,निकाय व प्रधान उपप्रधान छलाँग लगाकर सत्ता पक्ष की भागते दिखते हैं ,और सत्ता पक्ष इनको प्रोत्साहन देते हैं कि वे सत्ता पक्ष की ओर आयें तो विकास अधिक होगा और पिछली सरकार में अपने को पार्टी का बोलकर उनसे काम करवाते रहे, अब सत्ता बदली तो दूसरी तरफ भागते दिखते हैं,इससे जनप्रतिनिधि की दलबदलू छवि साफ दिखती है,सरकार को चाहिए कि जिला परिषद नगर परिषद चुनाव पार्टी चिन्ह पर हों जिससे इधर से उधर छलाँग मारने वालों पर रोक लग सके।
सरकार बदलने के बाद सत्ता की ओर छलाँग लगाने वालों पर रोक लगाई जानी चाहिए,इससे जनप्रतिनिधियों पर दलबदल की छाप लगती है और बदनामी होती है कि कभी आया राम कभी गया राम।सरकार को चाहिए कि जिलापरिषद से ऊपर के सभी चुनाव पार्टी चिन्ह पर करायें जिससे इधर से उधर छलाँग लगाने वालों पर रोक लग सके।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
