केन्द्रीय राहत दल हिमाचल में हुए बाढ़ और भूस्खलन से हुई क्षति का अनुमान लगाने के लिए हिमाचल पहुंचा ,हिमाचल के पदाधिकारियों से मिलकर प्रदेश में हुई क्षति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट ली।हिमाचल के अधिकारियों ने पहाड़ी प्रदेश होने के कारण मुआवजा राशि देने के लिए अलग से मानदंड तय करने की मांग की और नुकसान का पैमाना अलग प्रकार से तय हो इसकी मांग की और यथाशीघ्र सहायता देने की मांग की। 8 सदस्यीय केन्द्रीय दर आपदा राहत विभाग के अवनीश कुमार के नेतृत्व में हिमाचल आया हुआ है।प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सहायता हेतु पहले ही मिल चुके हैं।
केन्द्रीय आपदा राहत दल इन दिनों हिमाचल सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेश में हुई क्षति का अनुमान लगा रहा है।राहत दल पूरी रिपोर्ट केन्द्रीय सरकार को प्रस्तुत करेगा और हुये नुकसान पर राहत राशि देने की शिफारिस करेगा।
गणेश दत्त। 
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
