♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आपदा में प्रतिस्पर्धा एक अच्छी गुणात्मक राजनीति,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री हर छोटी बड़ी दुर्घटना पर लोगों से मिलते दुख दर्द बांटते और ढाढस बंधाते नजर आ रहे हैं यह अच्छी राजनीतिक पहल है,पूर्व मुख्य मंत्री सड़क मार्ग से तो सुखविंदर सिंह सुक्खू वायुमार्ग से घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं,कई स्थानों पर दोनों एक साथ भी जाकर लोगों को मिल रहे हैं;जब पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आपदा स्थल का निरीक्षण करने आये तो मुख्य मंत्री व पूर्व मुख्य मंत्री साथ साथ रहे;लोक सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं स्वभाविक है राजनैतिक दलों को अपनी जमीन पकड़ कर रखनी पड़ती है।

हिमाचल प्रदेश में आपदा में लोगों के दुख दर्द में प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर व वर्तमान मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहीं मैदान नहीं छोड़ रहे हैः।यह ठीक है कि सुक्खू सरकार की सुविधा हेलीकॉप्टर की सुविधा से लैस हैं और जयराम ठाकुर सड़क मार्ग से आपदा स्थल का निरीक्षण करने और लोगों का दुख दर्द बांटने पहुंच जाते हैं।यह हिमाचल की राजनीति का एक सकारात्मक पक्ष लोगों को देखने को मिल रहा है अन्यथा लोग समय पर यही बोलते हैं कि आप आ गये चुनाव आ गये हैं इसलिए लेकिन हिमाचल की राजनीति में लोगों को यह कहने का अवसर नहीं मिलेगा,कारण लोकसभा के चुनाव शीघ्र आने वाले हैं।

गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129