♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा का रथ विजय पथ पर अग्रसर,राष्ट्रीय नेतृत्व का चुनाव अभियान शुरू,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी एल सन्तोष जी का संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं से संबाद,सभी को काम पर लगाने की योजना,दो दिवसीय दौरे से निराश उदास कार्यकर्ताओं को काम में जुटने का आग्रह ,सौदान सिंह जी ,खन्ना जी टण्डनजी के लिए जीत दर्ज करने की बड़ी चुनौती।

हिमाचल में चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।संगठन के योद्धा मोर्चे पर डट गये हैं और सेना को भी अपनी अपनी चौकियों पर तैनात कर दिया गया है इस बार सरकार व पार्टी ने एक नारा दिया है न ताज बदलेगा न सरकार बदलेगी इस बार रिवाज बदलेगा।याने की हर 5 साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा।

पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रदेश के मुख्य मंत्री चुनावी मोड पर आ गए हैं।पहले केन्द्रीय नेता श्री सौदान सिंह जी अविनाश राय खन्ना जी संजय टण्डन जी चुनाव में पक्ष में हवा बनाने के लिए सक्रिय रहे अब राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बी एल संतोष जी ने नये पुराने कार्यकर्ताओं को अपने अपने मोर्चे पर डटने का आवाह्न किया है।

नये पुराने कार्यकर्ताओं को विचार धारा व अपने नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने क्षेत्र में डटने को कहा है।यद्यपि अभी टिकटों का आबंटन होना बाकी है लेकिन जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देने का प्रयास जारी है।

टिकटों का आबंटन संभवतया नवरात्र के दिनों में हो सकता है तब तक अधिकांश औपचारिकताए पूर्ण हो जायेंगी।

गणेश दत्त।

 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129