Buero Report
-
Breaking News–D D Himachal 24×7 का शुभारंभ केन्द्रीय सूचना-प्रसारण युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कल 16फरवरी को पिटरहौफ शिमला से करेंगे,,हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशिष्ठ अतिथि;भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप व स्थानीय विधायक हरीश जनार्था इस अवसर उपस्थित रहेंगे। डी डी शिमला के 24×7 से जुड़ने के बाद देश भर में हिमाचल के विकास पर्यटन-लोक संस्कृति तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।24×7 के साथ साथ हिमाचल के विभिन्न विभागों के क्रियान्वयन व क्रियाकलापों का भी जनता को पता लग सकेगा।
Read More » -
सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ,भाजपा का हस्ताक्षर अभियान आज से,यह अभियान एक पखवाड़े तक चलेगा ,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि हस्ताक्षर एकत्र कर राज्यपाल महोदय को शौपे जायेंगे और मांग की जायेगी कि भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गये संस्थान राजनैतिक द्वेष के कारण बंद किये गये हैं, जिसके कारण प्रदेश की जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है,अभी हाल ही में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था जिसे सभी जिलों की बैठकों में उस निर्णय को लागू करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाने को कहा गया है।
Read More » -
#मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोशिश से अदानी सीमेंट उद्योग में लगे तालों के शीघ्र खुलने की संभावना है,गत दो माह के बाद एक दो दिन में स्थिति के सामान्य होने की भावना है।ढुलाई दरों को लेकर अदानी और ट्रान्सपोर्टरों के बीच गत दो माह से हजारों ट्रक खड़े हैं और कई ट्रान्सपोर्टरों ने अपने बैंक की किस्त भी नहीं चुकाई है।कई बार बैठक करने के बावजूद दोनों पक्ष अपने अपने स्टैंड पर अड़े रहे लेकिन मुख्य मंत्री के साथ कल हुई बैठक में सहमति गलभग बन गई है और आज या कल से तय रेट पर ट्रान्सपोर्टर माल ढोने के लिए राजी हो जायेंगे।अदानी ने भी मध्य मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है जिससे सरकार व कंपनी के बीच चल रहे गतिरोध को समाप्त किया जा सकेगा और हो रहे नुकसान से बचा जा सकेगा।
Read More » -
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गोवा के मुख्य मंत्री प्रमोद सामंत के साथ मुलाकात कर , पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दोनो प्रदेशो को परस्पर एक योजना बनाने की आवश्यकता बताया है, मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहाड़ व समुद्र विषय पर एक सेमिनार आयोजित करने की जरूरत है जिससे देशभर के पर्यटन अपने पसंद के हिसाब से पर्वतीय व समुद्रीय पर्यटन को अपना सकें, दोनों प्रदेशों की आर्थिकी को भी इससे बढ़ावा मिलेगा, परस्पर सहयोग की भी आवश्यकता है।कल साम गोवा व हिमाचल के मुख्य मंत्री के बीच इस विषय पर लम्बी मंत्रणा हुई।
Read More » -
राहुल गांधी को लोक सभा सचिवालय द्वारा शेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया है , और 15 फरवरी तक जवाब देने को कहा है,लोकसभा सचिवालय ने यह नोटिस सांसदो की शिकायत पर जारी किया गया है। ,प्रधान मंत्री पर अभद्र व असंवैधानिक कमैंट करने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस जारी किया गया है,सांसदों की शिकायत है कि राहुल गांधी ने सदन की मर्यादा भंग की है और उन्होंने असभ्य और अभद्र टिप्पणी की है। ,राहुल गांधी के लिये यह नोटिस कठिन परीक्षा होगी, उसका उत्तर देना,विशेषाधिकार हनन साबित होने पर सजा का प्रावधान भी है यह सदन की विशेषाधिकार समिति तय करती है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय ने विशेषाधिकार का नोटिस जारी किया है और 15 फरवरी तक जवाब देने…
Read More » -
आचार्य शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नये राज्यपाल बनाये गये हैं,भगत सिंह कोशियारी ने स्वास्थ्य कारणों से महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। आज 12 राज्यों के नये राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति हुई है।शिव प्रताप शुक्ला पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे हैं मूलतह गोरखपुर से संबंधित हैं।इससे पूर्व विश्व नाथ आर्लेकर हिमाचल के राज्यपाल पद पर रहे हैं।
नये राज्यपालों की नियुक्ति,शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नये राज्यपाल बनाये गये हैं। 12 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति। गणेश…
Read More » -
दिल्ली की “आप पार्टी” की सरकार अराजक है,या कुछ और जब से दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनी है,जितने भी उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार को मिले किसी उप-राज्यपाल के साथ आप पार्टी की नहीं बनी है और कुछ न कुछ आरोप लगाकर उप-राज्यपाल को निशाने में रखा गया है ,यह आप पार्टी की अराजक मानसिकता है जिसके सहारे वह उप-राज्यपाल को काम नहीं करने देना चाहते या नियमों को तोड़कर अपनी मर्जी से हांकना चाहते हैं।हर बार उप-राज्यपाल के खिलाफ सरकार सुर्खियों में रहती है यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कितनी अच्छी है?
दिल्ली की आप पार्टी की सरकार सदा उप-राज्यपाल के खिलाफ क्यों रहती है इसका कारण बताया जाना चाहिए,यह व्यवस् लोकतांत्रिक…
Read More » -
समाज सेवा के संस्कार मुझे विरासत में मिले हैं–सरदार दर्शन सिंह धालीवाल, राष्ट्र पति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने आज इन्दौर में 17 वें प्रवासी भारतीय दिवस पर भारतीय मूल के सरदार दर्शन सिंह धालीवाल को समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए अलंकृत किया।सरदार दर्शन सिंह धालीवाल ने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे ये संस्कार अपना पिता सूबेदार कर्तार सिंह से मिले हैं जो मेरे पैतृक गांव में सरपंच थे ,उनकी ईमानदार के बदौलत में आज समाज के लिये खड़ा हूं, सरदार दर्शन सिंह धालीवाल अमेरिका में एक धनाढ्य व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं वे एक हज़ार पैट्रोल पंप तथा रियल स्टेट में तथा अन्य व्यवसाय में अग्रणी उद्योग पति हैं।
राष्ट्र पति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने आज इन्दौर में प्रवासी भारतीय दिवस पर भारतीय मूल के सरदार दर्शन सिंह धालीवाल…
Read More » -
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक अच्छा निर्णय लिया है कि, सरकारी कर्मचारी अपनी पोस्टिंग के स्थान पर कोई जमीन जायदाद नहीं खरीद सकेगा,हालांकि किसी भी कर्मचारी को जमीन जायदाद खरीदने से पहले अपने विभागाध्यक्ष से अनुमति या स्वीकृति लेनी पड़ती है लेकिन कुछ लोग जो दो नंबरी होते हैं वे अपनी पत्नी साले ससुर के नाम जमीन जायदाद ले लेते हैं ऐसे मामलों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि क्या वे लोग धनाढ्य हैं जो जायदाद खरीद रहे हैं,कुछ लोग प्रदेश बाहर भी जायदाद खरीद लेते हैं ,यद्यपि नंबर एक में तो ट्रान्जैक्शन का पता चल जाता है लेकिन दो नंबरी बाहरो बाहर करोड़ों की जायदाद खरीद लेते हैं,दो नंबर की जायदाद का पता लगने के बाद सरकार को उसका अधिग्रहण करने भी अधिकार होना चाहिए।
सुक्खू सरकार का स्वागत योग्य निर्णय,सरकारी कर्मचारी अपनी पोस्टिंग के स्थान पर कोई जमीन जायदाद नहीं खरीद सकते ,इस निर्णय…
Read More »