PIB पत्र सूचना कार्यालय सूचना-प्रसारण मंत्रालय चण्डीगढ़ के तत्वावधान में एक कार्यक्रम “वार्तालाप ” स्वास्थ्य शिक्षा व मीडिया पर शिमला के बचत में आयोजित किया गया,कार्यक्रम में चंडीगढ से आयी पत्रसूचना कार्यालय की टीम,जिसमें विभाग के अतिरिक्त डी जी राजेन्द्र चौधरी ,शिमला के अतिरिक्त जिलाधीश अभिषेक वर्मा ,शिक्षा विभाग की ओर से रतन सिंह वर्मा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमती पुन्डीर ने भाग लिया,वार्तालाप सम्मेलन में केंद्रीय व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा और संवाद हुआ,सभी वक्तओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हुए योजनायें बनाई हैं जिस का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे उसके लिए मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.कार्यक्रम में शिमला से विभिन्न मीडिया समूह के प्रतिनिधि आये और सभी ने अपने अनुभव व सुझाव दिये.
पत्र सूचना कार्यालय सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से शिमला के बचत भवन में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम वार्तालाप आयोजित किया गया.शिक्षा स्वास्थ्य के विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की गई. इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताया और सभी मीडिया संस्थानों से आग्रह किया कि वे योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सरकार का सहयोग करें.
गणेश दत्त.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
