ताज़ातरीन
-
#हिमाचल की सुख्खू सरकार के लिए मुसीबतों के अंबार , सुख कम समस्यायें अधिक,लेकिन सुक्खू दृढ इच्छानुसार झेलने को तैयार,इस महिने 2 हजार करोड़ का कर्ज लेंगे,सबसे पहले ओल्ड पैंशन के लिए बजट का जुगाड़ और उसके बाद वेतन पैंशन का इंतजाम करना किसी पहाड़ की चुनौती से कम नहीं,पार्टी के भीतर पनपता रोष ,क्षेत्रीय संतुलन व सभी को साथ लेकर चलना कठिन कार्य,मंत्रिमंडल व नियुक्तियों पर खींचतान जारी ,अगला महिना पड़ेगा भारी,विधान सभा सत्र में उनके साथियों की परीक्षा होगी, चुनावी वायदे सरदर्दी का कारक बने।
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए आर्थिक संकट रोज नयी समस्या लेकर आ रहा है।कर्ज लेने की सीमा…
Read More » -
हिमाचल दूरदर्शन अब 24 घंटे 7 दिन चलने वाला केन्द्र बना,केंद्रीय सूचना-प्रसारण एवं युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने केन्द्र का शुभारंभ किया,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनकी पूरी कैबिनेट इस अवसर पर उपस्थित रही,मुख्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया,अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला दूरदर्शन के 24×7 होने के बाद हिमाचल की कला संस्कृति त्यौहार-पर्यटन तथा हिमाचल की अमूल्य विरासत देश को पता चलेगी और हिमाचल की सभी गतिविधियों का देश को पता चलेगा,मुख्य मंत्री सुक्खू ने कहा कि शिमला दूरदर्शन केंद्र का 24×7 होना हमारे लिए गौरव की बात है ,उन्होंनें केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया और कहां कि केंद्रीय मंत्री हिमाचल के विकास के लिए प्रदेश का नेतृत्व करेंगे और हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।
Read More » -
Breaking News–D D Himachal 24×7 का शुभारंभ केन्द्रीय सूचना-प्रसारण युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कल 16फरवरी को पिटरहौफ शिमला से करेंगे,,हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशिष्ठ अतिथि;भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप व स्थानीय विधायक हरीश जनार्था इस अवसर उपस्थित रहेंगे। डी डी शिमला के 24×7 से जुड़ने के बाद देश भर में हिमाचल के विकास पर्यटन-लोक संस्कृति तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।24×7 के साथ साथ हिमाचल के विभिन्न विभागों के क्रियान्वयन व क्रियाकलापों का भी जनता को पता लग सकेगा।
Read More » -
सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ,भाजपा का हस्ताक्षर अभियान आज से,यह अभियान एक पखवाड़े तक चलेगा ,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि हस्ताक्षर एकत्र कर राज्यपाल महोदय को शौपे जायेंगे और मांग की जायेगी कि भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गये संस्थान राजनैतिक द्वेष के कारण बंद किये गये हैं, जिसके कारण प्रदेश की जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है,अभी हाल ही में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था जिसे सभी जिलों की बैठकों में उस निर्णय को लागू करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाने को कहा गया है।
Read More » -
#मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोशिश से अदानी सीमेंट उद्योग में लगे तालों के शीघ्र खुलने की संभावना है,गत दो माह के बाद एक दो दिन में स्थिति के सामान्य होने की भावना है।ढुलाई दरों को लेकर अदानी और ट्रान्सपोर्टरों के बीच गत दो माह से हजारों ट्रक खड़े हैं और कई ट्रान्सपोर्टरों ने अपने बैंक की किस्त भी नहीं चुकाई है।कई बार बैठक करने के बावजूद दोनों पक्ष अपने अपने स्टैंड पर अड़े रहे लेकिन मुख्य मंत्री के साथ कल हुई बैठक में सहमति गलभग बन गई है और आज या कल से तय रेट पर ट्रान्सपोर्टर माल ढोने के लिए राजी हो जायेंगे।अदानी ने भी मध्य मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है जिससे सरकार व कंपनी के बीच चल रहे गतिरोध को समाप्त किया जा सकेगा और हो रहे नुकसान से बचा जा सकेगा।
Read More » -
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गोवा के मुख्य मंत्री प्रमोद सामंत के साथ मुलाकात कर , पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दोनो प्रदेशो को परस्पर एक योजना बनाने की आवश्यकता बताया है, मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहाड़ व समुद्र विषय पर एक सेमिनार आयोजित करने की जरूरत है जिससे देशभर के पर्यटन अपने पसंद के हिसाब से पर्वतीय व समुद्रीय पर्यटन को अपना सकें, दोनों प्रदेशों की आर्थिकी को भी इससे बढ़ावा मिलेगा, परस्पर सहयोग की भी आवश्यकता है।कल साम गोवा व हिमाचल के मुख्य मंत्री के बीच इस विषय पर लम्बी मंत्रणा हुई।
Read More » -
राहुल गांधी को लोक सभा सचिवालय द्वारा शेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया है , और 15 फरवरी तक जवाब देने को कहा है,लोकसभा सचिवालय ने यह नोटिस सांसदो की शिकायत पर जारी किया गया है। ,प्रधान मंत्री पर अभद्र व असंवैधानिक कमैंट करने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस जारी किया गया है,सांसदों की शिकायत है कि राहुल गांधी ने सदन की मर्यादा भंग की है और उन्होंने असभ्य और अभद्र टिप्पणी की है। ,राहुल गांधी के लिये यह नोटिस कठिन परीक्षा होगी, उसका उत्तर देना,विशेषाधिकार हनन साबित होने पर सजा का प्रावधान भी है यह सदन की विशेषाधिकार समिति तय करती है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय ने विशेषाधिकार का नोटिस जारी किया है और 15 फरवरी तक जवाब देने…
Read More » -
आचार्य शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नये राज्यपाल बनाये गये हैं,भगत सिंह कोशियारी ने स्वास्थ्य कारणों से महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। आज 12 राज्यों के नये राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति हुई है।शिव प्रताप शुक्ला पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे हैं मूलतह गोरखपुर से संबंधित हैं।इससे पूर्व विश्व नाथ आर्लेकर हिमाचल के राज्यपाल पद पर रहे हैं।
नये राज्यपालों की नियुक्ति,शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नये राज्यपाल बनाये गये हैं। 12 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति। गणेश…
Read More » -
दिल्ली की “आप पार्टी” की सरकार अराजक है,या कुछ और जब से दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनी है,जितने भी उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार को मिले किसी उप-राज्यपाल के साथ आप पार्टी की नहीं बनी है और कुछ न कुछ आरोप लगाकर उप-राज्यपाल को निशाने में रखा गया है ,यह आप पार्टी की अराजक मानसिकता है जिसके सहारे वह उप-राज्यपाल को काम नहीं करने देना चाहते या नियमों को तोड़कर अपनी मर्जी से हांकना चाहते हैं।हर बार उप-राज्यपाल के खिलाफ सरकार सुर्खियों में रहती है यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कितनी अच्छी है?
दिल्ली की आप पार्टी की सरकार सदा उप-राज्यपाल के खिलाफ क्यों रहती है इसका कारण बताया जाना चाहिए,यह व्यवस् लोकतांत्रिक…
Read More »