पंचायतीराज चुनाव अब 31 मई से पहले हरहालत में होंगे,सरकार अंत तक सस्पेंस बरकरार रखेगी,हर कदम पर मार खाने के बाद अब कोई बहाना शायद नहीं बचा है,पहले सर्वोच्च न्यायालय से डंडा पड़ा अब सरकार की मशीनरी को चुनाव प्रभावित करने का पूरा प्रयास जारी है,सरकार ने शायद जनता का मूंड भांप लिया है ,चुनाव का सिड्यूल 20 अप्रैल के आसपास जारी हो सकता है,सरकार 15 अप्रैल हिमाचल दिवस पर कुछ अप्रत्याशित घोषणा कर सकती है।
हिमाचल सरकार चुनाव टालने के हर प्रयास पर असफ़ल होने के बाद अब 20_-21अप्रैल को चुनाव का सिड्यूल जारी कर सकती है,15 अप्रैल हिमाचल दिवस पर कई घोषणायेः कर जनता को प्रभावित करने का प्रयास करेगी लेकिन जनता अब किसी भी घोषणा से प्रभावित होने वाली नहीं है,सरकार डर के मारे चुनाव से भाग रही थी लेकिन न्यायालय के आदेशों के बाद अब चुनाव टालने का कोई रास्ता नहीं बचा है,एक रास्ता है कि प्रशासनिक अधिकारियों के बल पर कुछ गड़बड़ की जाय लेकिन यह भी अधिकारियों के लिए परीक्षा का समय होगा कि वे कितने निष्पक्ष रह सकते हैं।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
