♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कारगिल विजय दिवस पर मुख्य जयराम ठाकुर का ऐलान, कारगिल के शहीद परिवारों और उस वक़्त के विजय दिलवाने वाले वीर सैनिकों की हरसंभव मदद करेगी सरकार, कारगिल विजय में हिमाचल का योगदान प्रशंसनीय रहा है।

मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कारगिल युद्ध वीरों के परिवारों के प्रति सरकार सदा संवेदनशील रहेगी तथा शहीद परिवारों को हर संभव सहायता देगी।मुख्य मंत्री ने कहा कि देश सेना के पराक्रम व शौर्य को कभी नहीं भूल सकती।
मुख्य म॔त्री आज शिमला के गियेटीथियेटर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम मेः मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन दे रहे थे।
मुख्य मंत्री ने कहा कि यद्यपि हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य है लेकिन देश की रक्षा करने में हिमाचल के सैनिक किसी भी राज्य से कम नहीं हैं।उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में सारे देश को चार परमवीर चक्र मिले थे जिसमें से दो परमवीरच्क्र हिमाचल को मिले हैं।
मुख्य मंत्री ने कारगिल शहीद परिवारों को सम्मानित भी किया।
शहरी विकास एवं आवास मंत्री श्री सुरेश भारद्ज ने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध की भूमिका पर अपने विचार रखे और आये हुए सेना के परिवारों का स्वागत किया।
इस अवसर पर हिमाचल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुरेश कश्यप भी मुख्य मंत्री के साथ में थे।हिमाचल सरकार के उच्च अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129