♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा की योजना बैठक आज चन्डीगढ़ में,पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगामी समय में पार्टी की कार्ययोजना को अंतिम रूप देगा,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह जी बैठक लेंगे,मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ,प्रभारी अविनाश राय खन्ना,सह प्रभारी संजय टण्डन,पूर्व मुख्य मंत्री प्रेम कुमार धूमल, शान्ता कुमार, संगठन हामंत्री पवन राणा सहित अन्य प्रमुख नेता भाग लेंगे,आगामी समय में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति ,कोर कमेटी एक्सटैंन्डेड कोर ग्रुप की बैठक की तिथियों को भी अंतिम रूप दिया जायेगा,उपचुनाव में पार्टी के पदर्शन पर भी चर्चा होने की संभावना है,यह समय बहुत ही संवेदनशील है इसलिए फूंक-फूंक कदम उठाये जायेंगे।पार्टी व संगठन में बड़े स्तर पर पोस्ट मार्टम की संभावना सीमित है,लेकिन मरहम पट्टी तक ही ऐक्शन लिये जा सकेंगे।

हिमाचल भाजपा के प्रमुख नेताओं की बैठक आज चण्डीगढ़ में हो रही है,हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट की रूप रेखा व कार्ययोजना का रोडमैप तैयार होगा।22 नवम्बर तक पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होनी है उसका स्थान तय किया जायेगा।

क्योकि यह बैठक बड़े स्तर के नेताओं पर आधारित है इसलिए कई बड़े निर्णय भी अपेक्षित हैं।बैठक में जहां उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर चर्चा होगी वहीं खराब प्रदर्शन के लिये अनाथ हार के कारणों पर भी चर्चा होगी।संभवतया हल्का पोस्टमार्टम होने की संभावना है,क्योंकि अगला साल चुनावी वर्ष है इसलिए सभी कदम फूंक-फूंक कर रखे जायेंगे।

इन चुनावों  में पार्टी के सभी योजनाकार धुरंधर भी धराशाही हो गये उनके बारे में पार्टी गहन चिंतन करेगी कि आखिर ऐसा क्यों हुआ उन सबके कारण भी ढ़ूढे जायेंगे।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129