भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा का अभिनंदन “रोडशो” भव्य विशाल रहा,नड्डा ने कहा कार्यकर्ता उपलब्धियों को लेकर जनता में जांयें,कांग्रेस जब जब हिमाचल में सत्ता में आयी उसने हमारे हक छीने प्रधान मंत्री ने हमें हक भी वापस दिये और विकास भी किया,हिमाचल गुजरात जीतकर हम जीत का छक्का लगायेंगे अनुराग ठाकुर, मैं और अनुराग ठाकुर केन्द्र में जयराम ठाकुर के वकील होंगे,पार्टी को मज़बूती प्रधान करने के लिए अभी से कमर कसने की जरूरत, मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर को शरीफ व्यक्ति के साथ विकास पुरुष कहा नड्डा जी ने।
देश में 4 प्रदेशों के चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल आगमन पर एक अभिनंदन रोडशो से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।एक भव्य व विशाल कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि कोई भी किसी असमंजस में न रहे,मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर ने विकास के कार्यों में प्रदेश में कई आयाम स्थापित किये हैं खासकर कोरोना टीकाकरण में दोनों डोज लगाने में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,इसके साथ ही सड़को के जाल विछाने में भी नया रिकार्ड स्थापित किया है।
श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि श्री जयराम ठाकुर बहुत शरीफ आदमी हैं बोलते कम हैं लेकिन काम करने में सक्षम भूमिका निभाते हैं।उन्होंन कहा कि अन्य प्रदेशों की तरह हिमाचल भी मिशन रिपीट करेगा।
विपक्षी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए श्री नड्डा ने कहा कि जब जब भी हिमाचल में भाजपा सत्ता में आयी है केन्द्र ने दिल खोलकर हिमाचल को बडी शौगात दी है लेकिन जब जब कांग्रेस सत्ता में रहे है कांग्रेस ने हिमाचल के हितों के साथ अन्याय किया है,उन्होंने विशेष श्रेणी राज्य, विशेष औद्योगिक पैकेज सहित कई विषयों पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया और अटल जी सहित वर्तमान प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रेम व दी गई योजनाओं को गिनाया।
श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि वे केन्द्र व प्रदेश की विकास योजनाओं को घर घर लेकर जांयें और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुँहतोड़ जवाब दें।
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व हिमाचल के युवा सांसद श्री अनुराग ठाकुर ने सूक्षम भाषण में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाकर कहा कि अभी मोदी जी व नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में हम चार प्रदेश जीते हैं आने वाले समय में हिमाचल व गुजरात राज्य जीत कर छक्का लगायेंगे।
अभिनंदन रोडशो में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया,नड्डा जी,मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर जी अनुराग ठाकुर जी व पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केनेडी चौक से पिटरहौफ तक खुली जीप में रोडशो में सिरकत की और पिटरहौफ में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर क्षेत्र प्रभारी श्री सौदान सिंह, पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना,सह प्रभारी संजय टण्डन जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
