हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज।
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज बुलाई गई है।मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पिछली कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा होगी तथा प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सख्ती किये जाने की संभावना है।
दुकानों के खुलने बंद होने के समय में भी थोड़ा-बहुत फेरबदल होने की संभावना है।स्थानीय नागरिकों की ओर से प्रात: एवं सांय के समय सैर करने की अनुमति मिल सकती है,ताकि शुगर, वी पी के मरीज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकें।
हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य है,यद्यपि अन्य प्रदेशों की अपेक्षा हिमाचल की स्थिति बेहतर है,लेकिन कोरोना वाइरस प्रदेश में कम से कम कैसे फैलै उसकी चिंता की जायेगी।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
