किन्नौर नुगलसरी की दुर्घटना ने देश व पूरे हिमाचल को हिला के रख दिया है,आखिर वह अभागी बस काल के आगोश में समा गई ,अन्य गाड़ियां भी जीवन मृत्यु के बीच झूल रही हैं अभी तक 15 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं–मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार घटनास्थल तक पहुंची।
किन्नौर जिला के नुगलसरी मे हुई भीषण दुर्घटना में अब तक 15 से अधिक शव बरामद हो चुके है।आइ टी वी पी ,एन डी आर एफ तथा सेना के 300 जवान बचाव व राहत कार्य में जुटे हैं।
मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर सहित विधान सभा अध्यक्ष मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य विधायक गण घटनास्थल तक पहुँचे तथा दुर्घटना में हुई भारी क्षय्ति पर गहरा शोक प्रकट किया और मृतक परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की ।
यह घटना इतनी हृदय विदारक थी कि प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,गृहमंत्री श्री अमित शाह पार्टी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
भूस्खलन को लेकर तरह-तरह के बक्ततव्य सामने आ रहे हैं कोई जलविद्युत परियोजनाओं को दोषी मान रहा है तो कोई अपने हिसाब से अपनी बात रख रहा है,यह सत्य है कि विकास व विनाश के बीच झूल रही यह कहानी है निश्चित ही विकास के लिए कुछ मापदंड तो निर्धारित करने ही पड़ेगे।जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जन हानि को बचाया जा सके।किन्नौर जिला का भूमि का ठोस अस्तित्व न होने के कारण समय-समय पर भूस्खलन होते रहते हैं जब इस तरह की अप्रिय घटना घटित हों तो चिंता अधिक बढ़ जाती हैं।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
