भारत कितना बदल गया,कश्मीर में दिवाली बस्तर में नक्सलवाद से निजात,उत्तर प्रदेश में बदमाश लंगड़े और बुल्डोजर से धराशाई, कहीं दंगे नहीं साम्प्रदायिक झगड़े कम हो गए, लोग मोदी सरकार को कोसने से चूकते नहीं लेकिन उन्होंने कभी अतीत पर नजर नहीं दौड़ाई, धारा 370 समाप्त होने के बाद कश्मीर कितना बदल गया है,लालचौक में दीपावली मनाई जा रही है,नक्सल प्रभावित बस्तर आज अमन-चैन से सो रह रहा है,कश्मीर के युवा 500₹ रुपए की दिहाड़ी में सेना पर पत्थर मारते थे आज अपना रोज़गार शुरु कर लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं,कभी सोचा था कि हमारा कश्मीर इतना बदल जायेगा?
हमारा भारत कितना बदल गया है,कश्मीर के लाल चौक में आतंकवादियों की गोलियां चलती थी,निकलना दूभर था,वहां का युवा दिहाड़ी में सेना पर पत्थर मारता था,आज रोजगार चला रहा है और लाखों रुपए कमा रहा है,
धारा 370 समाप्त होने के बाद आज कश्मीर कितना बदल गया है,सभी त्यौहार खुशी खुशी मना रहा है,छुटपुट घटनाओं को छोड़दिया जाय तो कश्मीर शान्त और विकासशील हो गया है,
नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर आज अमन-चैन से अपनी जीवन दिन चर्या आराम के साथ चला रहा है।
प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी इस बार सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाने बबस्तर गये तो सेना व सुरक्षा बलों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।देश के अंदर जातीय व साम्प्रदायिक दंगे रोज देखे जा सकते थे जिसमें सैकड़ों लोग अपनी जान गंवाते थे,लेकिन आज साम्प्रदायिक दंगों का कही भी कोई मामला ध्यान में नहीं आता है,हमारा भारत कितना बदल गया है।
आज अगर देखा जाए तो कुछ प्रायोजित उपद्रव फसाद अराजक माहौल देखा जा सकता है,जो राजनीतिक बदला लेने के लिए किए जा रहे हैं लेकिन जनता सब जानती है।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
