हिमाचल प्रदेश में 10 मई से कोविद निगमों और सख्ती की गयी है।
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर की कोरोना महामारी की वर्तमान स्थित की समीक्षा चर्चा के बाद, प्रदेश की उच्च स्तरीय ग्रुप की बैठक के बाद प्रदेश मे सख्ती कर दी गई है।अब प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सारा व्यापार बंद रहेगा।आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी केवल 3 घन्टे तक ही खुली रहेंगी।
स्थानीय ट्रांसपोर्ट भी पूर्ण रुप से बंद रहेगा।आपातकालीन स्थिति को छोड़कर निजी वाहन भी नहीं चलेंगे।
कोरोना से हो रही मृत्युदर में लगातार बृद्धि के कारण सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा है।
मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेश वासियों से अपील की है कि सभी लोग इस महामारी के कालखंड में सरकार का सहयोग करें।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
