मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा आज ,कोरोना मरीजों के लिए जारी की जाने वाली कोविड किट किन्हीं दूसरी आवश्यक बैठकों के होने के कारण अगले दिनों में जारी की जायेंगी,सहकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।
हिमाचल भाजपा एवं प्रदेश सरकार कोरोनो संकट काल में कोरोना मरीजों को हर सहायता प्रदान करेगी।कोरोना मरीजों का पता चलते ही उसे आवश्यक दवाईयां एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करायेगी।
पिछले कल ही पार्टी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए मोबाइल अम्बुलैंस भेज कर प्रदेश की जनता को बहुत बड़ी सहायता प्रदान की है।
भाजपा का पूरा कैडर रात दिन जनसेवा में लगा हुआ है।आने वाले कुछ दिनों में गरीबों को मुक्त में राशन भी वितरित करने की योजना है।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
