अब ब्लैक फंगस की दस्तक से,भारी दहशत।
ब्लैक फंगस नामक फंगस आखिर हिमाचल में भी दाखिल हो गया है,जो चिंता का विषय है।मामले के ध्यान में आते ही मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने डाक्टरों को निर्देश दिए हैं कि इस विमारी में काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जांय।
देश मे कोरोना वायरस के पांव पसारने के बाद यह ब्लैक फंगस सारे देश के लिए चिंता का सबब बन गया है।अभी तक देश के लगभग हर हिस्से मे ब्लैक फंगस की दस्तक हो चुकी है।
सरकार का ध्यान इस समय देश में फैल रही महामारी पर केंद्रित है।दुखद स्थिति यह है कि देश का विपक्ष सहयोग करने की जगह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है जो दुर्भाग्य पूर्ण है।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
