♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

श्री जयराम ठाकुर भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये,केंद्रीय प्रवेक्षक भाजपा महासचिव श्री विनोद तावड़े व श्री मंगल पाण्डेय ने सभी विधायकों की राय लेने के पश्चात श्री जयरामठाकुरके नाम की घोषणा की ,बैठक सभी नव निर्वाचित विधायक उपस्थित रहे,यद्यपि क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुये श्री सतपाल सत्ती तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री विपिन सिंह परमार का नाम भी चर्चा में था लेकिन विधायकों की राय व हाईकमान की पसंद को ध्यानमें रखते हुए श्री जय रामठाकुर के नाम पर मुहर लगाई गई,विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जयराम ठाकुर ने सभी विधायकों का उनके प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यावाद किया।

आज शिमला के सर्किट हाउस में भाजपा विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर  को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुनाव लिया गया।केन्द्रीय प्रवेक्षक के तौर पर पार्टी महासचिव श्री विनोद तावड व पूर्व विहार सरकार में मंत्री श्री मंगल पाण्डेय की देखरेख में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

सर्वसमत चुनाव के बाद प्रवेक्षक श्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतंत्त्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है इसलिए सभी विधायकों की राय के बाद जयराम ठाकुर के नाम पर मोहर लगाई गई है।बैठक में पार्टी अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप,पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना,सह प्रभारी संजय टण्डन पार्टी संगठन महासचिव पवन राणा जी के अतिरिक्त सभी चुने हुए विधायक उपस्थित रहे।

चुनाव संपन्न होने के बाद श्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हैं जो दायित्व मिला है वह उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेगें तथा सदन के अंदर और बाहर पार्टी का पक्ष मजबूती के साथ रखेंगे ।उन्होंन उनके प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिए सभी विधायकों का आभार प्रकट किया।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बदले की भावना से बंद किये जा रहे संस्थानों के खिलाफ पार्टी नेतृत्व ने आज राज्यपाल आदरणीय राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को एक ज्ञापन भी शौपा जिसमें राज्यपाल महोदय से हस्तक्षेप करने तथा सभी संस्थानों को चलायमान रखने का आग्रह भी किया।

गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129