हिमाचल 1 जुलाई से “कम्प्लीट अनलौक” होगा,कुछ बंदेशें रहेंगी,सरकार ने सभी की रोजीरोटी का ध्यान रखने के अलावा ,तीसरी लहर से सतर्क रहने के लिए भी कहा।,
1 जुलाई से हिमाचल लगभग अनलौक हो जायेगा,आज हुई कैबिनेट की बैठक मे लगभग सभी बंदिशों को दरकिनार कर जन जीवन सामान्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य म॔त्रीश्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूली छ्त्रों के दसवीं बारवीं कक्षा के रिजल्ट घोषित करने के लिए भी कार्य योजना बनाई गई है।
अनलौक के साथ साथ कोरोना से बचाव के लिए आने वाले पर्यटकों को कोविड नियभों का पालन करने के लिए कहा गया है।अनलौक में जहां बचाव में ही बचाव है वाली नीति को चलाए रखने के लिए कहा गया है वहां गरीब की रोजी रोटी का भी ध्यान रखा गया है।
प्रदेश में तीसरी लहर की संभावित ऐन्ट्री को रोकने के लिए सभी ऐतियात बरतने के लिए भी,और पूरी तैयारी के साथ उसका मुक़ाबला करने की बात भी कही गई है।
हिमाचल की आर्थिकी की रीढ सेब उद्योग की फसल को मंडियों पहुँचाने तथा किसान को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए हर स्तर पर तैयार रहने को कहा गया है।
यह ठीक है कि कोविड के कारण लोगों के जीवन पर महंगाई का असर तो निश्चित रूप से पड़ा है लेकिन आजीविका का ध्यान रखते हुए पहले दिन से ही रखा गया सै।
यह कोरोना महामारी है जनजीवन पर कहीं न कहीं मानव जीवन पर इनका असर पड़ा है,कुछ लोगों ने महामारी को अपनी राजनीति की खुराक बना कर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का भी प्रयास किया है।सरकार को यथाशीघ्र दुष्प्रभाव व दुषप्रचार का सकारात्मक ढ॔ग से अवश्य जवाब देना होगा।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
