♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उत्तराखंड में बड़ा बदलाव उलटफेर, श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंत्री बने।श्री भगत सिंह कोशियारी के बाद कुमाऊं क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिला।धामी 11 वें मुख्य मंत्री बने।

उत्तराखंड की राजनीति में एकाएक घटे घटनाक्रम में तीर्थ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद श्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्य मंत्री बनना किसी चमत्कार से कम नहीं है।बार बार मुख्य मंत्रियों को बदलने के बाद आम लोगों में एक मजाक सा बन गया था।पूर्व मुख्य मंत्री श्री त्रिवेन्द्रसिं को हटाने के बाद तीरथ सिंह रावत को मुख्य मंत्री बनाना और 115 दिन बाद फिर मुख्य मंत्री बदलना एक नाटक सा लग रहा था।
पुष्कर सिंह धामी को मुख्य मंत्री बना कर पार्टी ने एक संदेश जरूर दिया है कि यह चेहरा एक लम्बी पारी खेलने वाला चेहरा है और उत्तराखंड के जाति समीकरण के अनुसार फिट बैठने वाला चेहरा है।पुष्कर सिंह धामी राजपूत खसिया बिरादरी से सम्बंधित है और मूलतह पिथौरागढ जिला के कनालीछीना से संबंधित है।काफी वर्षों से इनका परिवार उधमसिंह नगर के खटीमा में सिफ्ट कर गया था तथा पुष्कर सिंह धामी ने वहां जाकर अपना राजनैतिक कैरियर शुरू किया।
महाराष्ट्र के राज्यपाल आदरणीय भगत सिंह कोशियारी के बहुत ही करीबी रहे पुष्कर सिंह धामी प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं।अभी दो बार खटीमा विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक हैं।वह प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं।
श्री भगत सिंह कोशियारी जी के बाद पहली बार कुमाऊँ श्रेत्र को प्रतिनिधित्व मिला है।
स्व प्रकाश पंत के देहांत के बाद कुमाऊं में एक रिक्तता आ गई थी जिसे अब पुष्कर सिंह घामी पूरा करेंगे।
मोनाल टाइम्स समाचार पत्र व मोनाल टाइम्स न्यूज की ओर से हार्दिक बधाई और शुभ कामनायें।
गणेश दत्त शिमला।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129