♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के मुख्य मंत्री के 6 दावेदार, वीरभद्र सिंह जी के निधन के बाद कांग्रेस का कुनबा बेलगाम, कांग्रेस में भगदड़ मचने की संभावना,कई लोग भाजपा का दामन पकड़कर आगे का भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।

हिमाचल के कांग्रेस के दिग्गज नेता,6 बार के मुख्य मंत्री रहे श्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के कुनबे को संभालने वाला कोई नेता अब नहीं बचा है। मुख्य मंत्री की दौड़ में शामिल 6 नेताओं के खुलकर सामने आने के बाद कांग्रेस में खुला खेल शुरु हो गया है,हालांकि विधान सभा के चुनाव को अभी 17 महिने का समय बाकी है लेकिन दावेदार अभी से अपने लिए माहौल बनाने में जुट गए हैं।
विधान सभा चुनाव से पहले उपचुनाव के रास्ते कांग्रेस के लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।
अर्की व फतेहपुर में कांग्रेसी अपनी अपनी विरासत को सामने रख कर चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं,यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता पुर्व मुख्य मंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती प्रतिभा सिंह के लिए सीट छोड़कर उनकी पसंद के उम्मीदवार व स्वयं उनके लड़ने की संभावना को खुला छोड़ा जा रहा है।इसी प्रकार फतेहपुर से स्व, सुजान सिंह पठानियां के पुत्र के लिए सीट छोड़ने के लिए चर्चा चली हुई है,मंडी संसदीय क्षेत्र से पुर्व मंत्री श्री कौलसिंह ठाकुर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।जुब्बल कोटखाई से पूर्व में विधायक रहे रोहित ठाकुर अपनी दावेदारी को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं ,होता क्या है यह तो उनकी पार्टी को ही तय करना है लेकिन गुटों में बंटी कांग्रेस इन उपचुनावों में किस प्रकार का प्रदर्शन करती हे यह तो समय ही बतायेगा लेकिन एक बात तो निश्चित है कि कांग्रेस में जो स्थिति बन रही है वह किसी अनियंत्रित परिवार की तरह दिख रही है।जिसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल सकता है लेकिन भाजपा को भी अपना घर अनुशासित रखना होगा अन्यथा बना बनाया खेल बिगड़ सकता है।
गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129