हिमाचल विधान सभा उपचुनाव विरासत के बूते लड़े जायेंगे,भाजपा कांग्रेस चुनाव के लिए कमर कस रहीं हैं अंजाम क्या होगा?भगवान जाने।भाजपा बेहतर स्थिति में है।
हिमाचल प्रदेश की तीन विधान सभा सीटों के चुनाव की सर्गर्मियां लगभग शुरू हो गई हैं,तीनों विधान सभा सीटों पर विरासत के बूते चुनाव मैदान में उतरने की तैयार चली हुई हैं।फतेहपुर विधान सभा सीट से कांग्रेस पार्टी के दिवंगत विधायक श्री सुजान सिंह पठानियां के बेटे के चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है,वहां से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राजय्सभा सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष कृपाल परमार को भारतीय जनता पार्टी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।यद्यपि वहां से पार्टी के कई अन्य कार्यकर्त्ता भी अपनी उम्मीदवारी जता रहे हैं।
जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के दिग्गज नेता रहे स्व नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा को मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है,वहीं स्व रामलाल जी के पोते को चुनाव मैदान में उतरा जा रहा हैं।
अभी कुछ दिन पहले पूर्व मुख्य मंत्री श्री वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद अर्की विधान सभा सीट से भी विरासत को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती प्रतिभा सिंह को जो कि स्व वीरभद्र सिंह जी की पत्नी है को कांग्रेस टिकट पर फील्ड में उतारने की तैयारी है।यहां से पूर्व में पार्टी प्रत्याशी रहे रतन पाल को मैदान में उतारने की तैयारी है।
कुल मिलाकर दोनों पार्टियों में परम्परागत सीटों से चुनाव लड़ने वालों में पूर्व प्रत्याशी ही मैदान में उतरेंगे या अपने विरासत को आगे बढ़ाकर राजनैतिक श्रेत्र में दस्तक देंगे ऐसी संभावना है।दोनों पार्टियों में टिकटार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण टिकट वितरण में भारी कठिनाई उत्पन्न हो रही है।देखना यह होगा कि किस पार्टी का चुनाव प्रबंधन अच्छा है वह सफलता हासिल कर सकेगा।
आने वाले दिनों में हिमाचल राजनैतिक सरगर्मियों का केंद्र बना रहेगा।
मण्डी संसदीय सीट का उपचुनाव भी विधान सभा उपचुनाव के साथ ही होगा वहां प्रत्याशियों की संख्या तो अधिक है लेकिन यह सीट मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के अपने गृह जिला से होने के कारण यह सीट पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भी है और जीतना आसान भी रहेगी।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
