मुख्य जयराम ठाकुर ने विधान सभा सत्र के अंतिम दिन, विपक्ष पर बोला हमला,कहा बुरी तरह बिखरा हुआ है विपक्ष का कुनवा,खबर बनाने के लिए नया तरीका घड़ते रहे,अध्यक्ष विधान सभा को हटाने का नोटिस सस्टेनेबल नहीं है।नेतागिरी को मीडिया के माध्यम से सुर्खियों में लाने का प्रयास करते रहे नेता विपक्ष।
हिमाचल विधान सभा सत्र के अंतिम दिन आज मुख्य म॔त्री श्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला कहा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मीडिया की सुराखियों में रहने के लिए नये नये तरीके घड़ते रहते हैं।
आज मॉनसून सत्र के अंतिम दिन विधान सभा अध्यक्ष को हटाने का नोटिस देकर विपक्ष ने अज्ञानता का परिचय दिया हे उन्होंने कहा कि जिस नियम के तहत यह नोटिस दिया है यह सस्टेनेबल ही नही है ।और विधान सभा अध्यक्ष को इस प्रकार से नहीं हटाया जा सकता जिस प्रकार से विपक्ष चाहता है।
श्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मॉनसून सत्र का इतना लम्बा रखने का मक़सद प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करना था लेकिन विपक्ष ने समय का उपयोग करने के बजाय विपक्ष वाक्आउट व हुड़दंग करने में व्यस्त रहा। उन्होंन कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में कमी जरूर आई है लेकिन अभी भी काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
पिछले दिनों प्रदेश में प्रदेश मे प्राकृतिक आपदा से हुई जान माल के नुकसान पर मुख्य मंत्री ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने लोगों को खोया है यह बहुत ही दुखद है।उन्होंने किन्नौर लाहौल स्पिति मेः हुए भूस्खलन से हुए नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सारा प्रदेश इस त्रासदी के सा अपने को शामिल करता है। लाहौल स्पिति की ताजा घटना का जिक्र करते हुए उन्होंन कहा कि सरकार का पूरा अमला स्थिति पर नजर रखे हुए है तथा नदी का प्रवाह रुकने के कारण जो झील बनी है उस पर सरकार पूरी तरह स्थिति से निपटने के लिए प्रयासरत है।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
