♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल सरकार 2 अक्टूबर गांधी जयंती से हिमाचल के पूर्ण राज्य की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की शुरूआत करेगी,सारे प्रदेश में 51 कार्यक्रम आयोजित होंगे ,कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों,पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ,महिला मण्डल और युवक मंडलों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी कार्यक्रम का समापन 25 जनवरी 2022 को पूर्ण राजत्व दिवस पर भव्य समारोह के साथ संपन्न होगा—मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती से प्रदेश भर में स्वर्ण जयंती समारोह का आरम्भ करेगी और 25जनवरी 2022 को कार्यक्रम का समापन एक भव्य समारोह के साथ होगा इस कार्यक्रम में देश की जानीमानी हस्थियां शिरकत कर सकती हैं।पूरे प्रदेश में 51 कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में आयोजन समिति के संयोजक पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल,उप सभिति के अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह सत्ती,त्रिलोक जमवाल प्रदेश के मुख्य सचिव रामशुभाग सिंह सहित प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले 50 वर्ष का समय हो गया है इस कालाअवधि में प्रदेश ने कई आयाम स्थापित किये हैं इसलिए सरकार विभिन्न विभागों के विकासात्मक कार्यों को प्रसारित करेगी।मुख्य म॓त्री ने कहा कि सारे प्रदेश में 51 कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे और इसका समापन 25 जनवरी 2022 को होगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये वित्त समिति, खरीद सभिति, का गठन किया गया है।
कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने के लिए मीडिया सोसल मीडिया इलैक्ट्रानिक मीडिया का उपयोग किया जायेगा।
समापन के अवसर पर प्रधान मंत्री जी ,पार्टी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा गृह मंत्री अमित शाह जी सहित देश की जानी मानी हस्तियों को आमंत्रित किया जायेगा।
25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था,तब से लेकर आज तक प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया है और प्रदेश, देश के मांडल राज्य के रूप में उभर कर सामने आया है।
श्री जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी भी प्रदेश के लिए 50 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करना बड़े गौरव की बात होती है इसलिए कार्यक्रम को ऐतिहासिक व यादगार बनाया जायेगा।
श्री राजीव बिंदल को संयोजक बनाये जाने के बाद वह विभिन्न स्तरों पर सरकार व पार्टी स्तर पर स्वर्ण जयंती यात्रा को यादगार व ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129