मुख्य म॔त्री श्री जयराम ठाकुर का दिल्ली दौरा,प्रधान मंत्री मोदी जी का धन्यवाद, राष्ट्रपति जी को हिमाचल आने का निमंत्रण साथ में पार्टी अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से होगी मुलाकात, आगामी समय में कुछ राष्ट्रीय महत्व की योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए भी प्रधान मंत्री से आग्रह करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश की विकासात्मक योजनाओं की होगी चर्चा,औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश में निवेश के लिए दूसरी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरामनी की भी हो सकती है चर्चा।
मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर आज सरकारी प्रवास पर दिल्ली जा रहे हैं मुख्य मंत्री दिल्ली में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे कि उन्होंन 6 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से कोरोना फ्रन्टवर्कर से बात कर हिमाचल का मान बढ़ाया व प्रदेश को उत्साहित किया और हिमाचल के प्रति अपनेपन का संदेश दिया।
फस्र्ट डोज वैक्सीनेशन में हिमाचल सारे देश में प्रथम आया है इसीलिए प्रधान मंत्री ने जयराम ठाकुर को व प्रदेश की जनता को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिये बधाई दी थी। मुख्य मंत्री इसीलिए धन्यवाद करने दिल्ली जा रहे हैं।
आगामी समय में राष्ट्रीय महत्व की कुछ परियोजनाओं विशेष कर लूहरी व धौलासिद्ध विजली परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए भी प्रधान मंत्री से बात करेंगे।
भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी का 16 सितंबर को हिमाचल आगमन का कार्यक्रम भी है।राष्ट्रपति हिमाचल के पूर्ण राजत्व के 50 वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष प पर हिमाचल विधान सभा को संबोधित करने आने वाले हैं इसलिए विधिवत निमंत्रण देने के लिए, मुख्य मंत्री राष्ट्रपति से मिलेंगे।
मुख्य मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य मंत्रियों से भी मिल सकते हैं।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button