गुजरात के मुख्य मंत्री रूपाणी के इस्तीफ़े के बाद मुख्य मंत्री कौन बनेगा यह तो केवल प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को पता है,आचार्य चाणक्य ने कहा है कि बात 4 कानों तक ही गुप्त रह सकती है,बात स्पष्ट है कि जो ठीक से परफौर्म नहीं करेगा वह जायेगा,मोदी जी का कोई भी कितना ही करीबी कयों न हो यदि कहीं पर भी सुस्ती आई हो तो वह व्यक्ति बक्सा नहीं जायेगा,केन्द्रीय कैबिनेट में फेरबदल की बात हो या प्रदेशों में बदलाव की बात हो किसी को कानों कान खबर नहीं होती, और कोई चूं भी नही करता यह है सशक्त नेतृत्व का दर्शन।
गुजरात में मुख्य मंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया है,किसी को कानो कान खबर नहीं थी,यह केवल प्रधान मंत्री जी व अमित शाह जी को पता था।काफी दिनों से चर्चा थी कि गुजरात के मुख्य मंत्री की रिपोर्ट कुछ हल्की चल रही है,उसी की प्रतिक्रिया है कि रूपाणी को बदला जा रहा है,हालाकि रूपाणी को अच्छा व्यक्ति माना जाता है।लगता है कि उन्हें संगठन में कोई महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है।
नये नामों में पुरुषोत्तम रुपाला,नितिन पटेल व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मांडिया का नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा है,संभव है नये मुख्य म॔त्री का चयन पिछड़ी जाति या पटेल बरादरी से हो सकता है कयोंकि अगले वर्ष विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं।
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक्शन को कोई नहीं समझ पाता कब किस को पदोन्नत किया जायेगा, या कब किसके पर कुतर दिये जायेंगे यह केवल चार कानों के बीच ही रखा जाता है।चाणक्य जी ने कहा है कि 6 कानों में गई बात गुप्त नहीं रह सकती है।
गुजरात में कल नये मुख्य मंत्री के रूप में कौन आयेगा वह 2022 के चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाला व्यक्ति ही मुख्य मंत्री होगा।लेकिन एक बात स्पष्ट है कि रुपानी को भी महत्व पूर्ण जगह मिलेगी।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
