कांग्रेस के स्टार प्रचारकों पर चारों ओर से हमला,कांग्रेस का एक गुट भी स्टार प्रचारकों के नाम से खिन्न दिखा,आखिर क्या कारण रहा होगा कि कांग्रेस पार्टी को हिमाचल के लिए कोई ठीक नाम सामने नहीं आये,लगता है कन्हैया की विदाई पहले कर दी जायेगी।कांग्रेस बैक फुट पर आयी है ,यह ऐसा विषय है न स्वीकार न अस्वीकार करने लायक रहा लोग चुस्कियां ले रहे हैं कि कहीं कांग्रेस का हाईकमान वीरभद्रसिंह परिवार को निपटाने के मूड में तो नहीं है?।
कांग्रेस के हाईकमान द्वारा नियुक्त स्टार प्रचारक हिमाचल के लिए फिट नहीं बैठे स्टार प्रचारकों में कन्हैया कुमार का सबसे बडा विरोध देखने को मिला है,भाजपा का हमला कांग्रेस के लिए समस्या खड़ी कर रहा है,कांग्रेस अपने को असहज महसूस कर रही है।वास्तव में कन्हैया कुमार के खिलाफ देश द्रोह का केस चल रहा है और वह जमानत पर बाहर है,जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में रहते कन्हैया कुमार ने देश विरोधी नारे लगाने,भारत तेरे टुकड़े होंगे ईसाअल्लाह इंशाअल्लाह के नारे लगा कर देश विरोधी माहौल खड़ा किया था।उसी तरह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी पाकिस्तान प्रेम के आरोप समय समय पर लगते रहे हैं अभी हाल ही में पंजाब के मुख्य मंत्री अमरेंद्र सिंह ने सिद्धू पर देश विरोधी व पाकिस्तान प्रेम के कई आरोप लगाये थे ,संयोगस सभी स्टार प्रचारक एक से बढ़कर एक लगाये गये हैं इसलिए हिमाचल कांग्रेस के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक ही समस्या खड़ी कर रहे हैं ऐसा लगता है कि केवल हाजिरी लगा कर ही स्टार प्रचारकों को विदा कर दिया जायेगा।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
