हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन बड़ा दिन, एक हिमाचल 100% वयस्क वैक्सेट हो गया,तथा दूसरा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट एम्स कोठीपुरा बिलासपुर का ओ पी डी का आज विधिवत शुभारंभ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया के हाथों से किया गया,प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पार्टी संगठन मंत्री पवन राणा सहित प्रदेश के म॔त्रीगण व भारी संख्या में जनता उपस्थित रही,श्री नड्डा ने कहा कि आज देश में 22 एम्स कार्य कर रहे हैं,एक एम्स में 2000 करोड़ रुपए खर्चे आता है, प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ किया गया है जिसके लिए हम मोदी जी का धन्यवाद करते हैं।।
हिमाचल के लिए आज बड़ा दिन कहा जा सकता है,एक तो प्रदेश की 100% वयस्क जनसंख्या की वैक्सीनेशन हो गई और दूसरा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर कोठीपुरा के एम्स के ओ पी डी का विधिवत शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया के हाथों शुरू किया गया।यह श्री नड्डा का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था।
इस अवसर पर श्र जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल की जनता के लिए एम्स के ओ पी डी का शुरू होना बड़े शौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है तथा आज देश में 22 एम्स स्थापित हो गये हैं जिसके कारण देश की जनता को अपने स्वास्थ्य के लिए अपने प्रदेश में ही एम्स जैसी सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि एक एम्स को संचालित करने के लिए 2 हजार करोड़ की आवश्यकता होती है तो इतनी बड़ी राशि जनता के जीवन बचाने के लिए खर्च की जा रही है।
मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर ने पार्टी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का एम्स के ओ पी डी का शुभारंभ करवाने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि श्री नड्डा जी का जो ड्रीम प्रोजेक्ट एम्स था वह अब जनता को समर्पित हो गया है और जून 2022 तक एम्स पूरी तरह तैयार हो जायेगा। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने एम्स के ओ पी डी के शुभारंभ के लिए अपना समय दिया है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख माडविया ने कहा कि हिमाचल की जनता के स्वास्थ्य की चिंता के लिए केंद्र की ओर से जो भी चिकित्सा सहायता अपेक्षित होगी केंद्र हर संभव सहयोग करेगा।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर एम्स के ओ पी डी के शुरू हो जाने से प्रदेश की जनता को अब चिकित्सा के लिए बाहरी राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। तथा उन्हें घर द्वार पर ही उत्तम चिकित्सा सुविधा मिल जायेगी।
हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेन्द्र गर्ग ने सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कोविड 19 के कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।और उनकी सेवाओं के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button