कुल्लू जिला के मलाणा देव संस्कृति को नमन,मलाणा गांव मेंअब शराब मथली मीट अण्डा खाने बेचने पर देवता ने प्रतिबंध लगाया,आदेश का उल्लंघन करने पर 11 सौ से लेकर 11 हजार तक जुर्माना होगा, और हुक्कापानी बंद सामाजिक बहिष्कार भी हो सकता है,देवता ने अपने गुर के माध्यम से आदेश सुनाते हुए कहा कि ,लोगों द्वारा शराब मीट मथली अंडा खाने से देवसंस्कृति अपवित्र हो रही है इसलिए प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाय।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मलाणा में स्थानीय देवता ने पूरे मलाणा में शराब मीट मथली अंडा खाने बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।कुल्लू जिला का यह गांव ऐसा गांव है जहां सरकार के नीति नियम नहीं देवता के आदेश चलते हैं और लोग उनका अनुसरण करते हैं गत दो वर्षों में मलाणा में अत्यधिक अग्निकांड घटित हुये हैं, जहां देव संपत्ति व जन नुकसान हुआ है।
अभी हाल ही मै देवता ने अपने गुर के माध्यम से एक आदेश दिया है कि उसकी परिधि में आने वाले क्षेत्र में कहीं पर भी शराब मीट मथली अंणा की बिक्री व खाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। देव आदेश के अनुसार आदेश का उल्लंघन करने वाले पर 11 सौ से 11 हजार तक का जुर्माना लगाया जाए, यदि कोई व्यक्ति फिर भी न माने तो उसका हुक्का पानी ,व सामाजिक बहिष्कार किया जाय ,इस आदेश के बाद गांव में एक बोर्ड लगा कर लोगों को सूचित कर दिया गया है।
देवता ने कहा है कि लोगों के शराब पीने व अण्डा मीट खाने से देवसंस्कृति अपवित्र हो रही है और लोग नशे की लत में डूबे रहते हैं।इसलिए इस नियम का कड़ाई से पालन किया जाए।
मलाणा का यह गांव पूरी तरह देवसंस्कृति व देव आदेश से ही चलता है ,यहां पर सरकार के आ देश लागू नहीं होते यदि यह प्रयोग सफल हुआ तो निश्चित ही देव आदेश को नमन किया जायेगा। और यह सारे देश के लिए एक संदेश होगा।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
