प्रधान म॔त्री श्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश सरकारके 4 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की जनता को बधाई देने मण्डी आयेंगे ,मण्डी में बहुत सी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे,मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर सभी परियोजनाओं की जानकारी देने के बाद दिल्ली से शिमला लौटे,आज संबाददाताओं को जानकारी देते हुए उन्होंन कहा कि,हिमाचल के प्रति प्रधान मंत्री का लगाव हिमाचल के लिए वरदान है,हमारा कार्यकाल प्रदेश को एक सूत्र में पिरोने का रहा है।
मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 27दिसंबर को प्रदेश सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने पर 27 दिसंबर को मण्डी
में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और, प्रदेश की ,सावड़ा कुड्डू का उद्घाटन करेंगे और धौलासिद्ध ,लूहरी प्रथम चरण और रेणुका डैम का शिलान्यास करेंगे ।
श्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरे प्रदेश को एक माला में पिरोने का रहा है,बदले की भावना से कोई कार्य नहीं किये गए हैं,समाज के गरीब वर्ग की चिंता करने वाला रहा है,कर्मचारियों के साथ सद्भाव पूर्ण संबंध रहे हैं,कर्मचारियों के देय वेतन भत्तों का समय पर भुगतान किया गया है।
मुख्य मंत्री शिमला के एक होटल में एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री का हिमाचल के प्रति बहुत लगाव है,जब भी हम उनसे हिमाचल आने का आग्रह करते हैं,प्रधान मंत्री हमें निराश नहीं करते उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री अगले वर्ष एम्स के उद्घाटन के अवसर पर फिर से हिमाचल आ सकते हैं।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
