मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर स्वास्थ्य जांच के बाद आज दिल्ली से लौटेंगे,हिमाचल की राजनीति का सबसे गर्म दिन,आज मुख्य मंत्री शिमला पहुंचते ही , विधान सभा सत्र की तैयारी और विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे,आज ही विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सत्र के बारे में मीडिया से बात करेंगे,सर्वदलीय बैठक भी होगी ,आज का दिन प्रदेश का सबसे व्यस्तता वाला दिन रहेगा,कांग्रेस पार्टी भी बैठक कर विधान सभा सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनायेगी।
हिमाचल की राजनीति का आज सबसे गर्म दिन रहने वाला है,मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर अपने स्वास्थ्य जांच के बाद आज शिमला लौटेंगे ,उनके शिमला लौटते ही विधान सभा सत्र की तैयारी व सत्र की रणनीति बनाने के लिए विधायक दल की बैठक में शामिल होना है।
विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार भी आज सत्र के बारे में मीडिया से बात चीत करेंगे ,और सर्वदलीय बैठक कर सत्ता व विपक्ष से सहयोग की अपील करेंगे।चुनावी वर्ष होने के कारण इस सत्र में काफी हंगामा होने की संभावना है,हर विधायक अपनी हाजिरी लगाने के लिए आतुर रहेगा।
सत्र में लोकमहत्व के कई विषय भी चर्चा के लिए लाये गये हैं जिसमें बेरोजगारी ,सड़को की स्थिति रखरखाव कोविड काल, जहरीली शराब से हुई 7लोगों की मृत्य के अलावा कई अन्य विषय शामिल हैं।
मुख्य मंत्री के स्वास्थ्य जांच के बाद चर्चा व परिचर्चा में बरिष्ठ मंत्रियों पर विपक्ष को झेलने का दबाव रहेगा,ऐसे में सत्ता पक्ष को पूरी तैयारी के साथ सदन में अपना दम दिखाना पड़ेगा।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
