♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रतिभा सिंह पर भरोसा,तो आनंद शर्मा को संचालन ( स्टीयरिंग)पकड़ाया गया है ,राठौर का मुकाबला दूसरे राठौर से होगा, पद बांटकर बैलैन्स साधने का प्रयास, चुनावी वर्ष में सभी गुटों को पदों की रेवड़ी से जाति क्षेत्र समुदाय को महत्व देकर साथ चलाने की कोशिश, भाजपा से कांग्रेस में गये राजेन्द्र राणा, सुरेश चन्देल व पवन काजल को भी पदों से नवाजा गया, सभी बरिष्ठ नेताओं को तबज्जो दी गई है देखना यह होगा कि कांग्रेस अपने खोये गएअस्तित्व को वापस लाकर खड़ी हो पायेगी या नहीं?।

स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और मण्डी से सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस की कमान शौंपी गई है,संचालन समिति में पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हैड बनाया गया है,विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री को पुन: सी एल पी का नेता तथा हर्षवर्धन चौहान को उपनेता बनाया गया है।सभी बरिष्ठ नेताओं कौलसिंह ठाकुर, रामलाल, धनीराम शान्डिल, हर्षवर्धन महाजन ,आशा कुमारी को भी अच्छी जगह दी गई है।भाजपा से कांग्रेस में गये नेताओं में राजेन्द्र राणा,पवन काजल तथा सुरेश चंदेल में घुटन को देखते हुए उन्हैं भी महत्व दिया गया है।

पदाधिकारियों में अधिकतर लोग राजा वीरभद्र सिंह के करीबी नजर आ रहे हैं।लेकिन संतुलन बनाने का प्रयास जरूर किया गया है।

इस फेरबदल से एक बात स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही है,पिछले काफी समय से कांग्रेस का एक धड़ा वीरभद्र परिवार से छुटकारा पाना चाहता था तथा राजनीति को हौलीलौज से बाहर निकालना चाहता था लेकिन कांग्रेस उच्च कमान खुद ही परिवार वाद से ग्रस्त है तो उसने हिमाचल में भी एक परिवार को ही महत्व देने का निर्णय लिया है।

आने वाले समय में यह देखना होगा कि क्या कांग्रेस अपना खोया हुआ अस्तित्व बचा पायेगी या नहीं,पार्टी तो पद दे सकती है लेकिन विश्वास तो जनता का जीतना होता है,अभी तो आगाज है अंजाम क्या होगा यह समय ही बतायेगा।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129