♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल सरकार की पूर्ण राजत्व स्वर्ण जयंती रथ यात्रा 2 अक्टूबर से आगे खिसकी,रथ यात्रा में सरकार के साथ साथ संगठन की भागीदारी भी हो,रथयात्र संभवतया नवरात्रि के दिनों में शुरू हो सकती है,श्रद्धों के कारण रथयात्र शुरू नहीं पायेगी, उपचुनावों की तैयारी पर भी विचार हुआ,सभी मोर्चों की समीक्षा की गई, पूर्व के कार्यक्रम खासकर ग्राम केन्द्र के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा हुई कई केन्द्रों की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई,प्रधान मंत्री के जन्म दिन से शुरू किये गए सेवा समर्पण कार्यो की भी विस्तृत रिपोर्ट ली गई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों,मोर्चा अध्यक्षों,जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों सह प्रभारियों की बैठक आज शिमला के पिटरहौफ में संपन्न हुई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई जिसमें उत्तर भारत के संगठन मंत्री श्री सौदान सिंह, पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना,मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर, सह-प्रभारी संजय टण्डन, पार्टी संगठन मंत्री पवन राणा जी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में 2अक्टूबर से शुरू होने वाली स्वर्ण जयन्ती रथ यात्रा जो पहले 2 अक्टूबर से शुरु होने वाली थी को अब खिसका कर आगे कर दिया गया है,तर्क यह था कि रथ यात्रा को शुभ मुहूर्त में शुरू किया जाना चाहिए, संभवतया अब रथ यात्रा को नवरात्रि में शुरू किया जायेगा।
मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर जी ने जोर देकर कहा कि रथयात्रा को सरकार के साथ साथ संगठन की शक्ति भी मिले जिससे इसे प्रभावी ढंग से शुरू किया जा सके। इस पर पार्टी के सभी लोगों ने सहमति प्रदान की। और पार्टी सभी स्तरों पर इसका सहयोग करेगी।
सभी संसदीय क्षेत्रवार भी बैठकों का आयोजन किया गया।जिसमें संभावित उपचुनावों के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा गया।
बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देश, जिसमें सभी ग्राम केन्द्रों के पमुख कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थिति पर भी चर्चा की गई, कई मण्डलों में प्रयाप्त तैयारी न होने व विभिन्न मोर्चों की प्रयाप्त भागीदारी न होने पर उसका कड़ा नोटिस भी लिया गया।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129